फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras congres workers Protest against arrest of Rahul Gandhi

राहुल की गिरफ्तारी से कांग्रेसियों में आक्रोश

Fri, 09 Jun 2017 12:19 AM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Fri, 09 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hathras congres workers Protest against arrest of Rahul Gandhi
congres workers of hathras - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मध्य प्रदेश के मंदसौर में आंदोलन कर रहे किसानों से मिलने से पहले गिरफ्तार किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। शहर कांग्रेेस कमेटी के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता बाइकों पर जुलूस निकालते हुए सदर कोतवाली पहुंचे और खुद की गिरफ्तारी देने पर अड़ गए। हालांकि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया लेकिन सभी का नाम-पता नोट कर लिया। नारेबाजी और प्रदर्शन के बाद कांग्रेसी थाने से चले आए।

दोपहर बाद कोतवाली पहुंचे कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में नारेबाजी की। कोतवाली प्रांगण में सभी कार्यकर्ता जमीन पर बैठ गए और धरना देने लगे। शहर अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष को इस तरह गिरफ्तार किया जाना कोई कांग्रेसी बर्दाश्त नहीं करेगा। पुलिस को सभी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी करनी होगी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया।
विज्ञापन


कहा कि सरकार किसानों पर गोली चलवा रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। पार्टी हमेशा से ही किसानों का दर्द समझती रही है। मोदी विदेश में घूम रहे हैं और किसान देश में मारे जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कोतवाली में राजनीतिक नारेबाजी करने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस बल को बुला लिया गया। सदर कोतवाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इस तरह नारेबाजी का कारण पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस चाहे तो उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। पुलिस ने सभी का नाम-पता नोट कर लिया। कुछ देर के प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता कोतवाली से चले आए। प्रदर्शनकारियेां में नारायण प्रसाद पिप्पल, पन्नालाल, कपिल नरूला, ललतेश गुप्ता, अभिषेक श्रोती, कृपेंद्र सिंह चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed