फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Complete counseling for the recruitment of 69 thousand assistant teachers

हाथरस : 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसिलिंग पूरी कराएं

Thu, 08 Apr 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Complete counseling for the recruitment of 69 thousand assistant teachers
हाथरस : डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे शिक्षक। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश में 69000 सहायक शिक्षकों की भर्ती के पदों की काउंसिलिंग के लिए यहां के अभ्यर्थियों ने सीएम के नाम डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी द्वारा यह घोषणा की गई थी कि 67867 में से रिक्त लगभग 5400 एवं अनुसूचित जनजाति के लगभग 4433 पदों का विवरण मंगा कर जल्द ही काउंसिलिंग करके रिक्त पदों को अति शीघ्र भरा जाएगा। अनुसूचित जनजाति के रिक्त 4433 पदों को उस संवर्ग के उपयुक्त अभ्यर्थी न मिलने के कारण अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों द्वारा भरे जाएंगे।

उक्त रिक्त पदों के संबंध में बेसिक शिक्षा सचिव ने समस्त बेसिक शिक्षा अधिकारियों को रिक्त पदों का डाटा उपलब्ध कराने के लिए आदेश दिए, लेकिन अभी तक प्रदेश के समस्त बेसिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा रिक्त पदों का डाटा नहीं पहुंचाया गया। समस्त प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकार में है, और समस्त बीएसए सरकार के मिशन रोजगार को हवा में उड़ा रहे है। अभ्यर्थियों ने तत्काल डाटा उपलब्ध करवाने की मांग की है, जिससे भर्ती प्रक्रिया पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed