फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: cold house manager dies of electrocution, family members quarrel

हाथरस : शीतगृह के मैनेजर की करंट लगने से मौत, परिजनों में कोहराम

Thu, 21 Jan 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: cold house manager dies of electrocution, family members quarrel
हाथरस : करंट से मृत राकेश का फाइल फोटो। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस रोड स्थित अग्रवाल शीतगृह के मैनेजर की करंट लगने से मौत हो गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ वह स्टोर चेक कर रहा था। घटना की जानकारी जब अन्य कर्मचारियों को हुई तो हड़कंप मच गया। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर वहां मृतक के परिजन भी पहुंच गए। आनन फानन में परिजन युवक को लेकर सादाबाद सीएचसी को लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, हाथरस रोड पर चेयरमैन रविकांत अग्रवाल का शीतगृह है। इसमें राकेश (32) पुत्र प्रेम सिंह निवासी बागपुर, हाल निवासी सलेमपुर रोड सादाबाद मैनेजर के पद पर कार्यरत था। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े आठ बजे के करीब वह स्टोर चेक कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर बिजली के तार पर पड़ गया और उसे जोर का झटका लगा। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बताते हैं कि घटना की जानकारी कोल्ड के अन्य कर्मियों को कुछ देरी से हुई। सूचना पर चेयरमैन रविकांत अग्रवाल व मृतक राकेश के सभी परिजन भी पहुंच गए। आनन फानन में राकेश को सीएचसी सादाबाद लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। उक्त मामले में नरेंद्र सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी बागपुर ने कोतवाली में तहरीर भी दी है। पुलिस ने मृतक राकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने परिजनों को दिया मदद का आश्वासन
सादाबाद। शीतगृह पर हुए हादसे में राकेश की मौत की जानकारी जब पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय को हुई तो वह सीधे बागला अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने पूरी घटना की जानकारी लेकर परिवारीजनों को सांत्वना दी और शासन-प्रशासन से वार्ता कर मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये का किसान बीमा दिलाने की बात कही। उन्होंने स्वयं से भी हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान रवि गौतम, चौधरी राजपाल सिंह, चौधरी देवेंद्र सिंह, चौधरी विजय सिंह, चौधरी अरविंद सिंह, चौधरी धर्मेंद्र सिंह चौधरी, छत्रपाल सिंह चौधरी, महावीर सिंह चौधरी, जगवीर सिंह, हरेंद्र सिंह, रामू सिंह एवं दिनेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed