{"_id":"630672a986e8be02e02ff40a","slug":"hathras-cms-accuses-female-doctor-of-assault-uproar-hathras-news-ali298834652","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सीएमएस ने लगाया महिला चिकित्सक पर मारपीट का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सीएमएस ने लगाया महिला चिकित्सक पर मारपीट का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
हाथरस : सीएमएस ऑफिस में हुए हंगामे के बाद मामले की जानकारी करते सीएमओ डॉ.मंजीत सिंह। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर अस्पताल से गायब होने पर महिला चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगना जिला महिला अस्पताल के सीएमएस को भारी पड़ गया। आरोप है कि इस बात से गुस्साई महिला चिकित्सक ने दफ्तर में बैठे सीएमएस के साथ मारपीट कर दी। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ। यहां पर सीएमओ व जिलेभर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के कई प्रभारी भी पहुंच गए। इस मामले में सीएमएस ने महिला चिकित्सक के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी है।
बुधवार की दोपहर को जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नरेश कुमार गोयल अपने दफ्तर में बैठे हुए थे। आरोप है कि इस बीच करीब तीन बजे अचानक से डॉ मंजूरानी (वरिष्ठ परामर्शदाता) दफ्तर में आईं और दफ्तर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। आरोप है कि दरवाजा बंद करके सीएमएस के साथ हाथापाई करते हुए मारपीट करते हुए कुर्सी में लात मार दी।
यह भी आरोप है कि सीएमओ को महिला चिकित्सक ने भद्दी भद्दी गालियां दीं और कहने लगी कि देखती हूं तू मुझसे ड्यूटी कैसे कराएगा और कहने लगीं कि मैं अलीगढ़ से आती हूूं। एक दिन ड्यूटी करके दो दिन ड्यूटी पर नहीं आऊंगी। चाहे किसी भी मरीज को कोई भी दिक्कत हो अथवा मृत्यु हो, यदि तू मुझसे ड्यूटी करने के लिए कहेगा तो में अपने कपडे़ फाड़कर तुझ पर आरोप लगा दूंगी और जाति सूचक शब्द कहने का आरोप लगाकर अनुसूचित जाति एक्ट व अन्य धाराओं में फंसा दूंगी।
विज्ञापन
इस मामले की जानकारी होने पर सीएमओ मंजीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। जिलेभर के काफी डॉक्टर भी यहां आ गए। इस मामले में सीएमएस ने कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
22 अगस्त को हमने उपस्थिति रजिस्टर चैक किया था। जिसमें सुबह साढ़े नौ बजे डॉ मंजूरानी की उपस्थिति लगी हुई थी, लेकिन वह मौके पर नहीं मिलीं, जिस पर उनको फोन करके पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं अलीगढ़ रहती हूं, मैं अलीगढ़ से रोज नहीं आ सकती हूं, जिस पर स्पष्टीकरण मांगा गया तो वह आज गुस्से में आईं और मेरे दफ्तर का दरवाजा बंद करके मेरे साथ मारपीट की। इस मामले में मैंने थाने में तहरीर भी दी है।
-डॉ. नरेश गोयल, सीएमएस जिला महिला अस्पताल।
इस मामले में जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस तरह की घटना अच्छी बात नहीं है।
-डॉ. मंजीत सिंह, सीएमओ।