{"_id":"636d42419085a04bc8550a28","slug":"hathras-clinics-were-being-operated-at-medical-stores-hathras-news-ali3044614180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मेडिकल स्टोरों पर हो रहा था क्लीनिक का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मेडिकल स्टोरों पर हो रहा था क्लीनिक का संचालन
विज्ञापन
हाथरस : एक मेडिकल स्टोर पर संचालित क्लीनिक का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेश कुमार ने हसायन और हाथरस जंक्शन क्षेत्र के निजी चिकित्सालय, नर्सिंग होम और क्लीनिकों का निरीक्षण किया। इसमें पाया कि कुछ मेडिकल स्टोरों पर क्लीनिक संचालित हो रहे थे। वहां मरीज भी भर्ती मिले।
उन्होंने बस्तोई चौराहा स्थित वंदना क्लीनिक का निरीक्षण किया। यह क्लीनिक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अलीगढ़ के यहां डॉ. राकेश कुमार बीएएमएस के नाम पर पंजीकृत है, लेकिन निरीक्षण के समय डॉ. राकेश कुमार की जगह उनके भाई राजेंद्र कुमार एलोपैथिक पद्धति से चिकित्सकीय कार्य करते हुए मिले। उनको नोटिस देकर पंजीकरण से संबंधित सभी अभिलेख एवं शैक्षणिक प्रमाणपत्र सहित चार दिन के अंदर सीएमओ कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।
नगला रति में हसायन रोड स्थित मां दुर्गा मेडिकल स्टोर के निरीक्षण के समय सुजान सिंह एवं जयपाल सिंह उपस्थित मिले। यहां देखा गया कि मेडिकल स्टोर की आढ़ में पैथोलॉजी लैब एवं मरीज देखने का कार्य किया जा रहा है। संचालक सुजान सिंह एवं जयपाल सिंह को नोटिस देकर पंजीकरण से संबंधित सभी अभिलेख एवं शैक्षणिक प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
हसायन रोड रती का नगला स्थित शिवम मेडिकल स्टोर के निरीक्षण में संचालक दीवान सिंह उपस्थित मिले। शिव शक्ति हॉस्पिटल हाथरस जंक्शन के निरीक्षण के समय डॉ. अनुपस्थित मिले एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित मिला। पंजीकृत डॉक्टर को 11 नवंबर को कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी के यहां भेजे जाने के निर्देश दिए गए। संवाद