{"_id":"6384f2140b82705a95135850","slug":"hathras-cleaning-work-being-done-on-contract-notice-given-to-employee-hathras-news-ali3057923126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ठेके पर हो रहा सफाई कार्य, कर्मचारी को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ठेके पर हो रहा सफाई कार्य, कर्मचारी को दिया नोटिस
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गांव पैकवाड़ा में सफाई कर्मी द्वारा खुद सफाई कार्य करने की बजाय ठेके पर कार्य कराने का मामला सामने आया है। इस मामले में जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) सुबोध जोशी ने सफाईकर्मी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। इस सफाई कर्मी को वेतन रहित भी किया गया है।
गांव पैकवाड़ा निवासी अमरनाथ अग्निहोत्री ने सफाई कर्मी नरेश प्रकाश शर्मा की शिकायत की थी। शिकायत पर सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत से जांच कराई गई।
जांच के आधार पर एडीओ पंचायत ने बताया कि ग्राम पंचायत पैकवाड़ा में तैनात सफाई कर्मचारी नरेश प्रकाश शर्मा द्वारा तैनाती स्थल पर खुद सफाई कार्य करने की बजाय मनवीर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह हाल निवासी हाथरस से ठेके पर सफाई कार्य कराया जा रहा है। एडीओ की रिपोर्ट पर डीपीआरओ ने सफाई कर्मचारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। इस सफाई कर्मचारी को वेतन रहित करने के भी आदेश दिए हैं। संवाद