{"_id":"5fd503f58ebc3e40ca67240c","slug":"hathras-clashes-about-the-song-s-dance-in-dance-lathi-poles-fiercely-hathras-news-ali2509660186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: नाच में गाने की फरमाइश को लेकर भिड़े बराती-घराती, जमकर चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: नाच में गाने की फरमाइश को लेकर भिड़े बराती-घराती, जमकर चले लाठी-डंडे
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर से सटे गांव सुरंगपुरा में बरात में शुक्रवार की रात को नाचने को लेकर घराती और बरातियों में झगड़ा हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग में चालान किया है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सुरंगपुरा में शुक्रवार की रात को शादी समारोह चल रहा था। घराती और बराती नाच रहे थे। इस बीच एक गाने की फरमाइश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जिसने उग्र रूप ले लिया। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर हमलावर हो गए, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
इसकी सूचना हाथरस गेट पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अनिल कुमार पुत्र शिवचरण, देवी सिंह पुत्र गिर्राज सिंह निवासीगण सुरंगपुरा, भूपेंद्र पुत्र रामस्वरूप निवासी लक्ष्मी नगर अलीगढ़, राजकुमार पुत्र देवीराम निवासी सरकोरिया थाना मुरसान, दीपू पुत्र भोला निवासी बल्टीगढ़ी थाना बल्देव (मथुरा) को हिरासत में ले लिया। इन सभी का पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है।