फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Claim of SPs - Road was built during SP rule, showed BJP's achievements

हाथरस: सपाइयों का दावा-सड़क का निर्माण हुआ सपा शासन काल में, दिखाया भाजपा की उपलब्धियों में

Sat, 21 Mar 2020 10:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Claim of SPs - Road was built during SP rule, showed BJP's achievements
हाथरस: अलीगढ़ रोड पर एलआईसी के पीछे बनी गली का सपा सरकार के समय का पत्थर दिखाते सपा नेता रामनारायण - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एलआईसी कार्यालय के पीछे इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के मामले में एक नया मोड़ सामने आ गया है। सपाइयों का दावा है कि प्रदेश में जब सपा सरकार थी, उस दौरान बनी सड़क को प्रशासन ने वर्तमान में भाजपा सरकार के कामों दर्शाया है। सपा के पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके ने एलआईसी के पीछे बनी सड़क का निरीक्षण किया।
एलआईसी कार्यालय के पीछे बनी सड़क अब जिला प्रशासन के लिए गले की फांस बनती जा रही है। शनिवार को सपा के पूर्व प्रत्याशी राम नारायण काके ने एलआईसी कार्यालय के पीछे बनी सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रदेश सरकार के तीन साल के विकास कार्यों की जो तस्वीर दिखाई है, वह पूरी तरीके से भ्रामक व झूठी है।
विज्ञापन

सरकार ने तीन वर्ष के विकास कार्यों की जो बुकलेट प्रकाशित की है, उसमें सपा सरकार के समय किए गए कार्यों को भी शामिल किया गया है। सपा जिले के सभी विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन करेगी। इस मौके पर गौरीशंकर बघेल, मोहम्मद इरशाद शाह, तेजपाल सिंह कुशवाहा, अशोक कुमार दिवाकर, गोविंद सिंह सिसौदिया, छोटे लाल दिवाकर, पिंटू दिवाकर, सुनील भारती, हाजी नवाब हसन, मंजूर अहमद अब्बासी, दिनेश भारती, सीताराम सविता, विजय पाल सिंह, लाखन पहलवान एवं कमालुद्दीन मलिक सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed