फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: City filled with saffron flag, book of devotion

हाथरस: भगवा ध्वजों से पटा शहर, बही भक्ति की बयार

Wed, 05 Aug 2020 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: City filled with saffron flag, book of devotion
हाथरस: अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन होने की खुशी में दुकानों पर झंडे बांटते हिंदू जागरण - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के शिलान्यास के अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए बुधवार को हिंदू जागरण मंच के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथरस के मुख्य बाजारों को भगवा झंडों से पाट दिया। इससे शहर का वातावरण राममय हो गया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाएं सासनी गेट चौराहे पर एकत्रित हुए। मुख्य अतिथि के रूप में आरएसएस के जिला प्रचारक धर्मेंद्र कुमार और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को बाजारों में भगवा ध्वज लगाने के लिए रवाना किया। इस मौके पर जय श्रीराम, भारत माता की जय, रामलला हम आएंगे, मंदिर भव्य बनाएंगे जैसे गगनभेदी नारे लगाए। शहर के मुख्य बाजारों में दुकानों और प्रतिष्ठानों पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने ओम लिखा हुआ भगवा झंडा लगाया।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने दुकानों और प्रतिष्ठानों के व्यापारियों से एवं राहगीरों से हर्षोल्लास के साथ दीपावली मनाने की अपील की। हिंजामं के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि लाखों हिंदुओं के बलिदान और संघर्ष की बदौलत आज भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो रहा है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा, आशा ठाकुर, संजय सिन्हा, आशा ठाकुर, नरेंद्र प्रेमी, रमन बिहारी शर्मा, ठा. देवेंद्र सिंह, रवींद्र रावत, सौरभ शर्मा, विधायक प्रतिनिधि सुनीता आर्य, संध्या आर्य, मयंक ठाकुर, हिमांशु ठाकुर, राजू पाथरे, सरिता सिंह बघेल, आशा सेंगर, सुनीता वर्मा, मोरमुकुट वर्मा, शिवम शर्मा, मनोज धाकरे, लोकेश अग्रवाल, मनोज वर्मा, अंकुश राजौरिया, विनय रावत, अखिलेश गौतम, आकाश चौधरी, शिवम सोलंकी, मंजू दीक्षित, दुर्गेश पचौरी, पंकज मस्ताना, शिवम निषाद, अमित भारती, बौबी रावत, हर्षित सिंघल, विपिन चौधरी, सुधीर मित्तल, दीपेश सिंगल, चिराग शर्मा, मिथुन कुमार, छोटू गौतम, ओमवीर सिंह, सूरज कुमार, देवेंद्र सिसौदिया, दीपक कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed