फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Christmas preparations begin, cleaning is being done in churches

हाथरस : क्रिसमस की तैयारियां शुरू, चर्चों में हो रही सफाई

Wed, 21 Dec 2022 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Christmas preparations begin, cleaning is being done in churches
हाथरस: ​क्रिसमस से पूर्व एक दुकान पर बिकने के लिए सजी सेंटा क्लज की पोशाक। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्रिसमस के लिए तैयारी शुरू हो गई है। चर्चों में सजावट की जा रही है। पिछले दो साल से कोरोना की वजह से इस पर्व को ज्यादा धूमधाम से नहीं मनाया जा रहा था। इस बार कोरोना काल नहीं है, इसलिए ईसाई समुदाय इस बार पर्व को धूमधाम से मनाएगा। क्रम में मंगलवार की शाम को अलीगढ़ रोड स्थित सेंट मार्क्स चर्च में क्रिसमस कैंडल लाइट सर्विस कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
पिछले दो साल से क्रिसमस व नववर्ष के पर्व पर कोरोना का साया था। इस बार ऐसा नहीं है। ऐसे में क्रिसमस के पर्व को ईसाई समुदाय धूमधाम के साथ मनाएगा। इसे लेकर चर्च में तैयारी की जा रही है। चर्च की रंगाई-पुताई की जा रही है। सजावट भी शुरू हो गई है। मंगलवार की शाम को अलीगढ़ रोड स्थित सेंट मार्क्स चर्च में क्रिसमस कैंडल लाइट सर्विस कार्यक्रम हुआ। चर्च के पादरी संतोष पांडेय ने बताया कि क्रिसमस के पर्व पर चर्च में विभिन्न कार्यक्रम होंगे और इसे लेकर तैयारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

वर्ष 1930 में बना था सेंट मार्क्स चर्च
हाथरस। अलीगढ़ रोड सेंट मार्क्स चर्च वर्ष 1930 में स्थापित है। कई परिवार इस चर्च में आराधना करने के लिए आते हैं। इस पर वर्ष 1930 में तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट के नाम का पत्थर लगा है। हालांकि पुताई के बाद इस पर स्पष्ट नहीं दिख रहा। चर्च पादरी संतोष पांडेय ने बताया कि उन्हें अभी दो साल ही यहां आए हुए हैं। वैसे यह चर्च काफी पुराना है। उन्हें इसके ज्यादा इतिहास की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed