फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Christmas Day celebrated in schools and colleges with colorful programs

हाथरस : रंगारंग कार्यक्रमों संग स्कूल-कॉलेजों में मनाया क्रिसमस डे

Sat, 25 Dec 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Christmas Day celebrated in schools and colleges with colorful programs
हाथरस : एसएसडी स्कूल में क्रिसमस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में शहर के स्कूल-कॉलेजों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें बच्चों को क्रिसमस डे के बारे में बताया गया। डीपीएस में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने सुविचार, सामान्य ज्ञान, रोचक तथ्य आदि के माध्यम से क्रिसमस से जुड़े तथ्यों से अवगत कराया। मधुर गायन व सैंता क्लॉज की वेषभूषा में आकर्षक नृत्य से छात्र-छात्राओं ने सभी का दिल जीत लिया।
एसएसडी पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर शानदार कार्यक्रम हुआ। यीशु तू ही शांति, तू ही शक्ति, तू ही सबका प्यार जैसे गीतों के साथ कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने अभिभावकों का मन मोह लिया। सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। अपने संबोधन में प्रिंसिपल डॉ विनोद चंद्र शर्मा ने कहा कि जीसस मानवता के रक्षक थे।
विज्ञापन

जिन्होंने विश्व को शांति व भाईचारे का संदेश दियास, जब-जब विश्व में कहीं भी अशांति फैलती है, तब तक ईश्वर शांति दूत के रूप में स्वयं पृथ्वी पर आता है। लोगों को मानवता पर चलने की राह दिखाता है। प्रबंधक दिनेश सेकसरिया ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी। उप प्रधानाचार्य कमलेश कुमार शर्मा, को-ऑर्डिनेटर डॉ. मनोज नगाइच, हेडमिस्ट्रेस नूतन शर्मा सहित सभी लोगों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed