फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Christmas celebrated in school-colleges with colorful programs

हाथरस : रंगारंग कार्यक्रमों के साथ स्कूल-कॉलेजों में मनाया क्रिसमस

Sun, 25 Dec 2022 06:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Christmas celebrated in school-colleges with colorful programs
हाथरस : सन बीम स्कूल में क्रिसमस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल बच्चे। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्रिसमस के मौके पर शहर के स्कूल-कॉलेजों में रंगारंग कार्यक्रम हुए। इसमें बच्चों को क्रिसमस के बारे में बताया गया। स्कूलों में बच्चे सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में सजे नजर आए। क्रिसमस डे के साथ कुछ विद्यालयों में पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन भी मनाया गया।
मथुरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में ‘क्रिसमस डे’ से पूर्व विभिन्न कार्यक्रम हुए। जूनियर वर्ग में क्रिसमस ट्री डेकोरेशन और सीनियर वर्ग में सेंटा क्लॉज मेकिंग प्रतियोगिता हुई। सब-जूनियर वर्ग में कक्षा एक से इंदु माथुर प्रथम, शौर्य यादव द्वितीय व कृष्णा चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब-जूनियर वर्ग में कक्षा दो से सिद्धांत सिंह प्रथम, आराध्या लवानिया द्वितीय व आरव शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब-जूनियर वर्ग में कक्षा तीन से आर्यन बघेल प्रथम, तनु, महक द्वितीय और आध्या श्रोतिय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में कृति व सक्षम गोविंद हाउस प्रथम, धनाक्षी कश्यप व माही चौधरी कृष्णा हाउस द्वितीय और महक यादव केशव हाउस व कृष्णा कुमार कृष्णा हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में अंबर शर्मा केशव हाउस व कार्तिक चौधरी गोविंद हाउस प्रथम, रूबल पाराशर कृष्णा हाउस व कार्तिक वर्मा गोविंद हाउस द्वितीय और जय उपाध्याय कृष्णा हाउस व शिवानी चौधरी माधव हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस क्रम में शिक्षक और छात्रों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें शिक्षकों की टीम विजयी रही। सभी गतिविधियों के विजेताओं को प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने प्रमाणपत्र वितरित किए। सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस और क्रिसमस डे मनाया गया।
शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. गणेश दिगंबर पाटिल, विद्यालय के उपप्रधानाचार्य कमलेश कुमार शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के छवि पर माल्यार्पण करके किया। छात्र-छात्राओं ने अटल जी द्वारा रचित कविताओं का पाठ किया। सेंटा क्लॉज ने बच्चों को टॉफियां और अनेक उपहार दिए। सलेमपुर स्थित श्री बलवंत सिंह पब्लिक स्कूल में तुलसी दिवस और क्रिसमस दिवस मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य नाटिका व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

सर्वप्रथम जूनियर वर्ग के बच्चों ने सुंदर झांकी प्रस्तुत की। सांता क्लॉज ने बच्चों को टॉफ़ी, मिठाइयां और उपहार बांटे। विद्यालय के संस्थापक रोरन सिंह ने छात्र-छात्राओं को तुलसी के पौधे से मनुष्य के जीवन में होने वाले फायदे के बारे में बताया। प्रधानाचार्य सुभाष सेंगर ने तुलसी के पौधे की आध्यात्मिक उपयोगिता के बारे में बताया। ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल रूहेरी हाथरस में क्रिसमस के उपलक्ष्य में हुए। सेंटा क्लॉज ने बच्चों को मिठाई व उपहार वितरित किए। क्रिसमस ट्री बनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। स्कूल के डायरेक्टर नेम सिंह, कोषाध्यक्ष यदुवीर सिंह एव मैनेजर रमाकांत, प्रधानाचार्य सुनील पचौरी ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed