फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Children reached school blossoming on first day

हाथरस : पहले दिन खिलखिलाते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

Wed, 10 Feb 2021 11:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Children reached school blossoming on first day
हाथरस : पहले दिन स्कूल पहुंचे बच्चों का गांव कोटा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तापमान जांचते शिक - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर बुधवार को जिले भर के कक्षा छह से आठवीं तक के स्कूल खुल गए। लॉकडाउन के बाद फिर से स्कूलों में बच्चों की चहचहाहट सुनने को मिली। हालांकि कुछ अभिभावकों को बच्चों को तैयार करने में थोड़ी दिक्कत हुई, पहले दिन कम बच्चे ही स्कूलों में पहुंचे। बेसिक के स्कूलों में बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें उपहार भी दिए गए।
पिछले कई दिनों पहले शासन ने कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए कक्षा छठी से आठवीं तक के स्कूलों को खोलने का आदेश जारी किया था। सुबह के वक्त स्कूल बस बच्चों को लेने के लिए उनके गांव व मोहल्लों में पहुंची। पहला दिन होने के कारण तैयार होने में बच्चों को थोड़ी देरी भी हुई। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालय खुले तो बच्चों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

संविलियन विद्यालय कोटा में प्रधानाध्यापिका शालिनी शर्मा ने सभी छात्रों का स्वागत तिलक लगाकर व माल्यार्पण कर किया। बच्चों के हाथों को सैनिटाइज भी करवाया गया। कक्षा 6 से 8 के बच्चों को दिशा निर्देश दिए कि सभी कक्षाओं में 50 प्रतिशत ही छात्र आएंगे। कक्षा 6 के छात्र सोमवार और बृहस्पतिवार को विद्यालय आएंगे। कक्षा 7 के छात्र मंगलवार और शुक्रवार को जबकि कक्षा 8 के छात्र बुधवार और शनिवार को स्कूल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अध्यापक जितेंद्र शर्मा ने मास्क बांटे और बच्चों का तापमान जांचा। सरिता शर्मा ने छात्रों के परिजनों से कोविड-19 के सहमति पत्र भी भरवाए गए। इस मौके पर प्रियंका माहेश्वरी, लोकेंद्र चौधरी, मीनेश कुमारी, रजनी देवी, बूंदों देवी आंगनबाड़ी सहायिका एवं मीना देवी उपस्थित रहीं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतन गढ़ी में सभी छात्र-छात्राओं का पतिराम सिंह प्रधानाध्यापक व शिक्षकों द्वारा मंगल टीका लगाकर व उपहार देकर स्वागत किया गया।

सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय में देखकर उनके अभिभावक व शिक्षक-शिक्षिकाएं हर्षित हुए। इसके बाद विषयवार उपचारात्मक शिक्षण प्रारंभ किया गया। इस मौके पर नीलम सिंह, अनुराधा, विशाल कुमार, दिलीप कुमार उपस्थित रहे। अन्य स्कूल कॉलेजों में भी बच्चों को अभिवादन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed