फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Children coming to school on first day will be welcomed

हाथरस : पहले दिन स्कूल आने वाले बच्चों का होगा स्वागत

Sun, 07 Feb 2021 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Children coming to school on first day will be welcomed
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर 10 फरवरी से कक्षा छह से आठवीं तक के स्कूल खुल रहे हैं। इस दिन स्कूल आने वाले बच्चों को स्वागत करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि बच्चों को स्कूल आना अच्छा लगे और वह हर दिन स्कूल आने के लिए लालायित रहें। इसे लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों के पहले दिन स्कूल आने पर उनके स्वागत की तैयारी कर रहा है। बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि मार्च 2020 से अब तक कोरोना के कारण कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल बंद थे। इधर, कोरोना संक्रमण के कम होने और टीकाकरण के चलते कक्षा छह से आठवीं तक के स्कूल खोलने के आदेश शासन ने दिए हैं।
विज्ञापन

सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि 10 फरवरी को स्कूल आने वाले बच्चों का स्वागत करें। उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाएं। इस बारे में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वह स्कूलों में हर हाल में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed