{"_id":"5efb84cb8ebc3e432a62baca","slug":"hathras-child-welfare-committee-stops-marriage-of-minor-sisters-hathras-news-ali2374749156","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: नाबालिग सगी बहनों की शादी रुकवाई बाल कल्याण समिति ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: नाबालिग सगी बहनों की शादी रुकवाई बाल कल्याण समिति ने
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर में दो नाबालिग किशोरियों की शादी को बाल कल्याण समिति की टीम ने मौके पर पहुंच कर रुकवा दिया और बालिकाओं के माता-पिता व रिश्तेदारों को सख्त हिदायत दी कि यदि बालिग होने से पहले इनकी शादी की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हुआ यूं कि कुछ लोगों को यह सूचना मिली कि हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव में दो सगी बहनों की शादी निकट के एक गांव के दो सगे भाइयों के साथ परिजन कर रहे हैं। इसकी सूचना बाल कल्याण समिति को दी गई। सूचना पर बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रितुरानी अग्रवाल, संरक्षक विमल कुमार अग्रवाल आदि वहां पहुंच गए।
इससे वहां खलबली मच गई। टीम ने दोनों बहनोें की शादी रुकवा दी और परिजनों को सख्त चेतावनी भी दी कि बाल विवाह अपराध है और यदि भविष्य में ऐसा होता पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।