{"_id":"59383a184f1c1b831c9c97d0","slug":"hathras-chief-engineer-ordered-inquiry-ordered-by-xen","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीफ इंजीनियर ने एक्सईएन को दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीफ इंजीनियर ने एक्सईएन को दिए जांच के आदेश
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
नलकूप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में फर्जी नलकूप कनेक्शन की शिकायत से अफसर कर्मियों में खलबली मच गई है। बुधवार को सादाबाद विद्युत दफ्तर में अफसर कर्मियों में इस फर्जीवाड़े की चर्चा जोरों पर रही। इस मामले में अब चीफ इंजीनियर ने कड़ा रूख दिखाते हुए एक्सईएन को जल्द जांच कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया है।
डार्क जोन की आड़ में जिले में नलकूप कनेक्शन जारी करने के नाम पर बिजली अफसर-कर्मियों ने जमकर गोलमाल किया है, जो अब धीरे धीरे सामने आ रहा है। शासन की पाबंदियों को ताक पर रखकर कनेक्शन दे दिए गए और मोटा मुनाफा कमाया गया। अभी हाथरस के विद्युत वितरण खंड तृतीय में पिछले साल उजागर हुए फर्जी नलकूप कनेक्शन घोटाले का मामला शांत नहीं हुआ था कि सादाबाद में फर्जी नलकूप कनेक्शन की एक और शिकायत ने बिजली महकमे में भूचाल ला दिया है।
गांव सुसाइन के एक व्यक्ति ने एक अवर अभियंता की सह से हुए इस फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। अब शिकायत सही है या गलत, इसकी जांच के लिए चीफ इंजीनियर बीएस गंगवार ने एक्सईएन मुकेश कुमार को फोन पर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। चीफ इंजीनियर ने बताया कि इस मामले की जांच में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।