{"_id":"6171bc5d080fbc09cb185ca5","slug":"hathras-chandpa-case-appearance-of-all-four-accused-daughter-s-mother-s-testimony-completed-hathras-news-ali276330377","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चंदपा प्रकरण : चारों आरोपियों की हुई पेशी, बिटिया की मां की गवाही पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चंदपा प्रकरण : चारों आरोपियों की हुई पेशी, बिटिया की मां की गवाही पूरी
विज्ञापन
कोर्ट में पेशी के लिए जाते चंदपा कांड के आरोपी।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बहुचर्चित चंदपा प्रकरण में बृहस्पतिवार को चारों आरोपियों की कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी हुई। बिटिया के परिजन भी कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय पहुंचे। कोर्ट में बिटिया की मां की गवाही भी हुई। कोर्ट परिसर में भी कड़ी सुरक्षा रही। अब इस मामले में अगली सुनवाई 28 अक्तूबर को होगी।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल 14 सितंबर को चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ एक जघन्य वारदात हुई थी। यह घटना काफी सुर्खियों में रही थी। युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे जान से मारने का प्रयास किया गया था। कुछ दिन बाद दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
पुलिस ने उसकी मौत से पहले ही चारों आरोपियों संदीप, रवि, रामू व लवकुश को गिरफ्तार कर लिया था। मामले की सीबीआई जांच हुई थी। सीबीआई ने इस मामले में चारो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में दाखिल कर दिया था। इस मामले में अब सुनवाई चल रही है। बृहस्पतिवार को चारों आरोपियों को पुलिस अलीगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय लाई।
विज्ञापन
बिटिया की मां की गवाही पूरी हो गई। अब बिटिया के पिता की गवाही होगी। न्यायालय में बिटिया के पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा कुशवाहा व स्थानीय अधिवक्ता महीपाल सिंह निमहोत्रा मौजूद थे, जबकि सीबीआई की वकील अनुराग मोदी भी थे। कोर्ट में अभियुक्त पक्ष की ओर से मुन्ना सिंह पुण्ढीर थे। े