{"_id":"61a51b01296103053c67d9ef","slug":"hathras-celebrated-the-golden-jubilee-day-of-st-francis-inter-college-hathras-news-ali279365618","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज का स्वर्ण जयंती दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज का स्वर्ण जयंती दिवस मनाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज का सोमवार को स्वर्ण जयंती दिवस मनाया गया। इस दौरान महाधर्माध्यक्ष डॉ. राफी मंजली आर्च डायसिस ऑफ आगरा और विशिष्ट अतिथि महाधर्माध्यक्ष इमरटस डॉ. अलबर्ट डिसूजा व पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल मौजूद थे। सबसे पहले विद्यालय के जूनियर विंग व सीनियर विंग में विद्यालय के स्वर्ण जयंती’ झंडे को महाधर्माध्यक्ष डॉ. राफी मंजली आर्च डायसिस ऑफ आगरा ने फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अतिथियों का तिलक लगाकर, आरती कर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने प्रार्थना नृत्य कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य प्रथम फादर जोस मालेकल ने अपने संदेश में विद्यालय के स्वर्ण जयंती के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी।
मुख्य अतिथि महाधर्माध्यक्ष डॉ.राफी मंजली ने विद्यालय की अग्रिम सफलताओं के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जब नगर में शिक्षण संस्थाओं का काफी अभाव था। तब इस विद्यालय की स्थापना कर नगर के बच्चों को उच्चकोटि की शिक्षा प्रदान कर उन्हें देश का शिक्षित व योग्य नागरिक बनाने का जो सपना संजोया गया था, वो आज पचास वर्षों में फलीभूत हुआ।
विज्ञापन
पचास वर्ष की शानदार यात्रा की यादों की’डॉक्यूमेंट्री’ के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। जूनियर विंग के नन्हे छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार नृत्य की प्रस्तुति की गई। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने विद्यालय के उत्कृष्ट अनुशासन, शिक्षा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जमकर तारीफ की।
उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं और नए आयाम अपने जीवन में स्थापित करें। कार्यक्रम के अंत में शिक्षिका अलका शर्मा ने सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक चिन्नादुरई, अलका रानी व अलका शर्मा ने किया।