फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Celebrated the death anniversary of freedom fighter Pandit Shiv Shankar

हाथरस : स्वाधीनता सेनानी पंडित शिव शंकर की पुण्यतिथि मनाई

Sun, 20 Feb 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Celebrated the death anniversary of freedom fighter Pandit Shiv Shankar
पं शिवशंकर शर्मा की पुण्यति‌थि मनाते नागरिक। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के तत्वावधान में स्वाधीनता सेनानी पंडित शिव शंकर शर्मा की 24वीं पुण्यतिथि मनाई गई। पंत चौराहा परशुराम वाटिका स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर एक शाम शहीदों के नाम, जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पूर्व विधायक सूरज प्रताप गांधी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि पंडित जी ने ही सर्वप्रथम स्वतंत्रता का वीणा उठाया। धीरे-धीरे यह लौ गांवों तक पहुंची। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक सूरज प्रताप गांधी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय, सुभाष चंद्र शर्मा, चक्रवर्ती पाठक, प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया ने किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता समाजसेवी भाई कामता प्रसाद शर्मा व संचालन अधिवक्ता देवेंद्र दीक्षित शूल कवि ने किया। विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि हमें भी स्वतंत्रता सेनानी की देश के प्रति उनके योगदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। स्वाधीनता सेनानी परिवार के समाजसेवी चेतन शर्मा, लक्ष्मण स्वरूप शर्मा, तरुण पंडित, पारस शर्मा दीपांशु पंडित ने शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर वीरेंद्र सिंह पुंढीर, बृज बिहारी कौशिक, धर्मेंद्र शर्मा, अरुण दीक्षित, आकाश दीक्षित, रिंकू शर्मा, प्रतीकबर्ती पाठक, मयंक उपाध्याय माही, उपासना शर्मा, नंदिनी शर्मा, राधिका शर्मा, वंश पंडित, प्रकाश कश्यप, धीरज सेठ, दीपक सक्सेना, युवराज शर्मा रुद्र, पंडित मुरारी लाल कश्यप आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed