फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: CDO expressed displeasure over slow progress of participation plan

हाथरस : सहभागिता योजना की धीमी प्रगति पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

Tue, 19 Apr 2022 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hathras: CDO expressed displeasure over slow progress of participation plan
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने विकास प्राथमिकता एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान सहभागिता योजना में प्रगति संतोषजनक न होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने सहभागिता योजना में प्रगति संबंधी रिपोर्ट प्रतिदिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ।
निर्माणाधीन गोशालाओं का निर्माण कार्य नियत समयानुसार पूर्ण कराते हुए संचालित करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने नगर पालिका/नगर पंचायतों में अवशिष्ट प्रबंधन के बारे में जानकारी की। उन्होंने समस्त नगर पालिका/नगर पंचायतों में अतिक्रमण को हटाने तथा अभियान चलाकर पॉलीथिन निर्माताओं के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

संबंधित समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में पौध रोपण के लिए प्राप्त लक्ष्य के आधार पर भूमि का चिन्हीकरण करते हुए रिपोर्ट संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड की प्रगति संतोषजनक न होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई। एक्सईएन पीडब्लूडी ने बताया कि जनपद में आठ नई सड़कों का निर्माण किया जाना था, जिसमें से छह सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया तथा शेष दो सड़कों का निर्माण कार्य मई में पूर्ण कर लिया जाएगा।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को नई सड़कों का निर्माण ससमय एवं पुरानी सड़कों की मरम्मत का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सीडिंग का कार्य 99 प्रतिशत से अधिक एवं राशन का वितरण आधार प्रणाली के माध्यम से 99 प्रतिशत से अधिक किया गया है।
उन्होंने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में प्रगति संतोषजनक न होने पर परियोजना निदेशक से समन्वय स्थापित करते हुए मनरेगा श्रमिकों का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।

जनपद में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं के अंतर्गत राजकीय बालिका छात्रावास सिकंदराराऊ, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का सुदृढ़ीकरण, राजकीय आईटीआई मैंडू, पद्धति विद्यालय मऊ चिरायिल, आईटीआई सादाबाद, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज छात्रावास सहपऊ, जल निगम द्वारा बनाई जा रही पानी की टंकियों आदि निर्माण कार्यों के प्रगति के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed