{"_id":"593835324f1c1b34539c9644","slug":"hathras-cbi-officials-intimidate-chc-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई अफसर बता सीएचसी कर्मियों को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई अफसर बता सीएचसी कर्मियों को धमकाया
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई ऑफिसर बताकर चिकित्सकों को हड़काने की सूचना पर मुरसान स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान पर एक व्यक्ति ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर अस्पताल स्टाफ को धमकाने की कोशिश की। शक होने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने इसकी इत्तला कोतवाली मुरसान पुलिस को दे दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही भनक लगने पर यह शातिर शख्स वहां से उड़नछू हो गया। मामला चर्चा का विषय बना रहा।
बताते हैं कि यह शख्स एक बालक को लेकर पहुंचा और स्वास्थ्य कर्मियों से इस बालक के हाथ का एक्सरे कराने को कहा। अस्पताल के कर्मियों पर दबाव बनाने के लिए उसने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया और उन्हें धमकाने लगा। इस शख्स की बातों पर शक होने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने इसकी जानकारी कोतवाली मुरसान पुलिस को दी।
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन इससे पूर्व ही इस फर्जी सीबीआई अधिकारी को भी स्वास्थ्य कर्मियों की गतिविधियों पर शक हो गया, जिससे वह मौके से लापता हो गया। सीएचसी पर पुलिस फोर्स पहुंचने एवं घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों का जमघट लग गया। पुलिस ने इसकी तलाश भी की, लेकिन कोई पता नहीं चला।