फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Cause of death not clear, police will get viscera probed

हाथरस : मौत का कारण नहीं हुआ स्पष्ट, विसरा की जांच कराएगी पुलिस

Sun, 13 Feb 2022 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Cause of death not clear, police will get viscera probed
हाथरस : मृतक अमित कुमार का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के पसरट्टा बाजार स्थित मोहल्ला लखपति निवासी युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं हो सका है। अब पुलिस विसरा रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। इसके लिए विसरा को सुरक्षित रखा गया है।
शहर के मोहल्ला लखपति निवासी 40 वर्षीय अमित वार्ष्णेय उर्फ रामजाने की शुक्रवार देर शाम को अचानक तबियत खराब हो गई। परिजन उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर वहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अमित की मौत हो गई। परिजन शव को रात में ही घर ले आए। वहां काफी भीड़ लग गई। कोतवाली सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

परिजनों ने एक युवक पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर अब पुलिस विसरा को जांच के लिए भेजेगी। इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed