फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Car collided with electric pole, two youths died

हाथरस : बिजली के खंभे से टकराई कार, दो युवकों की मौत

Mon, 27 Jun 2022 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Car collided with electric pole, two youths died
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्र अंतर्गत सिकंदराराऊ रोड पर नगला तजना के निकट एक कार बिजली के खंभे से जा टकराई। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मृतकों के परिजन भी आ गए और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
सिकंदराराऊ रोड पर नगला तजना के निकट रविवार की रात्रि में एक हुंडई आई टेन कार एक बिजली के खंभे से जा टकराई। इस कार में चार युवक सवार थे। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इन घायलों 26 वर्षीय कुलदीप पुत्र हेतपाल निवासी जैतपुर थाना हाथरस जंक्शन, 24 वर्षीय तरुण सक्सेना पुत्र कुलदीप निवासी अगसौली सिकंदराराऊ के अलावा नकुल पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी जट्टारी अलीगढ़ व सत्यम पुत्र मानपाल जैतपुर थाना हाथरस जंक्शन को गंभीर हालत में उपचार के लिए बागला अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां कुलदीप ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को अलीगढ़ भेज दिया गया। अलीगढ़ में तरुण सक्सेना की भी मौत हो गई। सूचना पाकर मृतकों के परिजन पहुंच गए। हाथरस जंक्शन पुलिस ने कुलदीप के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed