फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Canter driver killed in collision between bus and canter, half dozen passengers injured

हाथरस: बस एवं कैंटर की भिड़त में कैंटर चालक की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल

Fri, 15 Nov 2019 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Canter driver killed in collision between bus and canter, half dozen passengers injured
2- सड़क दुर्घटना में दुर्घटनाग्रस्त कैंटर एवं बस एवं मृतक का फाइल फोटो 2,3,4 - फोटो : SASNI
सड़क हादसों में एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल
विज्ञापन

कैंटर चालक गिर्राज की हुई मौत, घायलों का चल रहा इलाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
सासनी। क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि शेष का उपचार कराया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
हाईवे पर जैन पेट्रोल पंप के सामने अलीगढ़ से आगरा जा रही रोडवेज बस एवं हाथरस से अलीगढ़ जा रहे कैंटर में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में गंभीर रूप से घायल कैंटर चालक गिर्राज पुत्र ओमप्रकाश को स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जबकि बस में बैठे यात्री सवना पत्नी सलाउद्दीन निवासी जमालपुर निवासी अलीगढ़, मुस्ताक खां पुत्र सुलेमान निवासी नगला बिजोली थाना पाली मुकीमपुर अलीगढ़, अंकित गौड़ पुत्र विजय गौड़ निवासी सासनी, कृष्णकांत पुत्र सुभाष निवासी बमरोली कटरा आगरा, रंजीत पुत्र रमेश पाथर भोपाल मध्यप्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार स्वास्थ्य केंद्र पर कराया जा रहा है। दूसरी ओर कोतवाली चौराहे के निकट थाना हाथरस गेट के नगला सिंघी निवासी मिलन पुत्र सुरेश, भोला पुत्र रमेश, वकील पुत्र बच्चू सिंह बाइक से शादी समारोह में भाग लेने अलीगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और तीनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का उपचार स्वास्थ्य केंद्र पर करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed