{"_id":"634aff54d207a241065d06b3","slug":"hathras-candidates-traveled-by-dhammar-roadways-buses-hathras-news-ali302737837","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : धक्कामार रोडवेज बसों से किया अभ्यर्थियों ने सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : धक्कामार रोडवेज बसों से किया अभ्यर्थियों ने सफर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस डिपो में अधिकांश बसें सामान के अभाव में धक्के से चल रही हैं। शनिवार को जब अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी तो रोडवेज के कर्मियों ने बसों को धक्के से चालू कराया। उसके बाद बसें चालू हालत में खड़ी रहीं। लोकल रूटों पर बसों का संचालन होने से लोड फैक्टर में इजाफा हुआ तो वहीं किलोमीटर में गिरावट आई। इस कारण डिपो को अभ्यर्थियों की भीड़ से आमदनी के मामले में ज्यादा फायदा नहीं हुआ।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में कई माह से सामान का अभाव चल रहा है। इस कारण बसें जुगाड़ से चलाई जा रही हैं। शनिवार को पीईटी के अभ्यार्थियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए डिपो अधिकारियों ने धक्कामार बसों को मार्गों पर उतार दिया। रोडवेज बस स्टैंड पर बसों को बारी बारी से चलवाया गया। इन बसों को धक्का मारकर चालू करना पड़ा। संवाद