{"_id":"5fff432b8ebc3e32c13398ca","slug":"hathras-call-for-fund-surrender-by-taking-out-the-padyatras-hathras-news-ali2536819184","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पदयात्राएं निकालकर किया निधि समर्पण का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पदयात्राएं निकालकर किया निधि समर्पण का आह्वान
विज्ञापन
हाथरस : चंदपा में राम मंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान के तहत पदयात्रा निकालते भाजपाई।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) द्वारा अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए 15 जनवरी से शुरू हो रहे निधि समर्पण अभियान के प्रति जागरूकता के लिए शहर व गांवों में बुधवार को भी कई जगह प्रभात फेरियां और पदयात्राएं निकाली र्गइं। इस क्रम में श्रीराम रथ यात्रा भी निकाली गई।
श्रीराम रथयात्रा का शुभारंभ करते हुए जिला कार्यवाह रामकिशन ने रामभक्तों के साथ प्रभु श्रीराम व हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रीराम रथ यात्रा को जिला कार्यवाह ने भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। रथयात्रा महमूदपुर ब्राह्मणान, खेरिया, दानापुर, अर्जुनपुर से नगला ओझा, नगला बिहारी, कछपुरा, बिसाना खेरिया डहर, लखूपुरा, संटीकरा, केवलगढ़ी मार्ग से खेड़ा परसौली, बघना, झींगुरा आदि गांवों में होते हुए गांव चंदपा पहुंचकर समाप्त हुई।
रथयात्रा का कई जगह पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। इसमें प्रमुख रूप से ताराचंद्र शास्त्री (विभाग गोकथा प्रमुख हरिगढ़ विभाग) विपिन लवानिया, विवेक वार्ष्णेय, नीरज शर्मा मंडल मंत्री, राज सिसौदिया जिलाध्यक्ष करनी सेना, कृष्णपाल, पवन पाठक, कृष्णा, राजकुमार चौहान, मोनू दुबे, बृजेश सिसौदिया, योगेश उपाध्याय के अलावा डॉ. अविन शर्मा, डॉ. तरुण राणा, सुकांत शर्मा ग्राम प्रधान चंदपा, विमल शर्मा प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, विकाश पाठक, डॉ. दुर्गेश पाठक, ओजवीर राणा, सौरभ शर्मा आदि थे।