फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: By taking advantage of OTS, the defaulters should deposit the electricity bill

हाथरस : ओटीएस का लाभ उठाकर विद्युत बिल जमा करें बकायेदार

Sun, 31 Oct 2021 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: By taking advantage of OTS, the defaulters should deposit the electricity bill
सादाबाद में ओटीएस योजना के प्रति विद्युत उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकालते बिजली मह? - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ता उठा सकें, इसके लिए शनिवार को सादाबाद नगर में बिजली महकमे के विद्युत खंड चतुर्थ के अधिकारी कर्मचारियों ने बैनर लेकर जागरूकता रैली निकाली। अधिशासी अभियंता मनोज जैन के नेतृत्व में विद्युत कर्मियों ने उपभोक्ताओं को मौखिक रूप से और पंफलेट बांटकर योजना के प्रति जागरूक किया।
मुरसान रोड स्थित उपखंड अधिकारी के दफ्तर से निकली जागरूकता रैली मुरसान रोड, विनोवा नगर चौराहा, बस स्टैंड, जवाहर बाजार, आगरा चुंगी आदि स्थानों से होती हुई जैतई रोड स्थित अधिशासी अधिकारी के कार्यालय तक पहुंची।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मनोज कुमार जैन ने बताया कि सरकार की ओर से एकमुश्त समाधान योजना फिर से शुरू की गई है, ताकि, बिजली बिल वाले बकायेदार आसानी से बिल जमा कर योजना का लाभ उठा सकें। घरेलू, किसान, वाणिज्यिक विद्युत उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ उठाकर विद्युत उपभोक्ता के पास अपना नाम बकाएदारों की सूची से हटवाने का सुनहरा अवसर है। बकाया जमा करने के दौरान सौ फीसदी ब्याज में छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हर गांव में ग्राम प्रधानों को बिजली बिल बकायेदारों की सूची दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक बकाया बिल जमा हो सके। उपभोक्ता बिल का भुगतान विभाग के कैश काउंटर सहित सीएससी व आनलाइन भी जमा कर सकते हैं। 30 नवंबर 2021 तक यह योजना लागू है।

अभियंता ने बताया कि योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए एसडीओ व जेई द्वारा गांव-गांव में कैंप भी लगाए जा रहे हैं। योजना के अंतर्गत यदि बकायेदारों ने बिजली बिल नहीं जमा किया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जागरूकता रैली में सभी उपखंड अधिकारी नरेंद्र प्रकाश, अवर अभियंता भूप सिंह, श्रीकांत, प्रहलाद सिंह, राहुल रतन बोधी, लिपिक सुरेंद्र सिंह के अलावा विद्युत कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed