{"_id":"61cf51e89017161d574dbc25","slug":"hathras-businessmen-trying-to-hide-goods-by-closing-the-factory-hasayan-news-ali2819763158","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कारखाने बंद कर सामान छिपाने की कोशिश में जुटे कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कारखाने बंद कर सामान छिपाने की कोशिश में जुटे कारोबारी
विज्ञापन
फोटो-02 में हाथरस : हसायन में इत्र फैक्टरी के बाहर छापे के दौरान लगी भीड़। संवाद
- फोटो : HASAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)।
कन्नौज के इत्र कारोबारी और विधान परिषद सदस्य पुष्प कुमार उर्फ पंपी जैन की फैक्टरी में छापे से इलाके के अन्य इत्र कारोबारियों में भी बेचैनी देखी गई। छापे के बाद यहां के कारोबारी अपने कारखानों को बंद कर सामान को इधर-उधर छिपाने की कोशिश करते देखे गए। कारोबारियों के लोग भी पंपी जैन की बंद पड़ी फैक्टरी में चल रही हलचल पर नजर बनाए रहे और पल-पल की जानकारी लेकर अपने मालिकों तक पहुंचाते रहे। गौरतलब है कि हसायन में इत्र बनाने की करीब तीन दर्जन छोटी-बड़ी फैक्टरियां हैं।
तीन वर्ष पहले भी इत्र कारोबारी के यहां पड़ा था छापा
हसायन। करीब तीन वर्ष पहले भी कोतवाली क्षेत्र के गांव बनवारीपुर में सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी व मशहूर इत्र कारोबारी अवधेश कुमार सिंह के घर और कारोबारी ठिकानों पर भी आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा था। टीम ने उनके पैतृक गांव में बने बांकेबिहारी मंदिर को भी दर्शनों के लिए नहीं खोलने दिया था। यह कार्रवाई काफी चर्चाओं में रही थी। संवाद
कारोबारियों के कारखाने बंद कर फरार होने से रहीं चर्चाएं
हसायन। कस्बा के सिकतरा मार्ग स्थित इत्र फैक्टरी में छापा पड़ने के बाद बाकी इत्र कारोबारियोें के फैक्टरियां बंद कर फरार होने से खासी चर्चाएं रहीं। चर्चा थी कि क्या वाकई इस कारोबार में कर चोरी का खेल चल रहा है। क्या इसी वजह से कारोबारी आयकर विभाग की नजर में आने से बच रहे हैं और इसी डर से फैक्टरियां बंद करके भूमिगत हो गए हैं। ऐसे कई सवाल कस्बे के आम और खास लोगों की जुबां पर थे। गौरतलब है कि यह कस्बा इत्र उत्पादन का बड़ा केंद्र है। बाहर के कारोबारी भी गुलाब के फूल की पैदावार के दिनों में यहां आकर इत्र के लिए बड़े पैमाने पर कच्चा माल तैयार करते हैं। संवाद