फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Business will gain momentum in Sahalag, buyers will rise

हाथरस : सहालग में कारोबार पकड़ेगा रफ्तार, उमड़ेंगे खरीदार

Wed, 02 Nov 2022 11:07 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Business will gain momentum in Sahalag, buyers will rise
हाथरस : बाजार में एक दुकान में साड़ी खरीदतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी से सहालग की शुरुआत हो जाएगी। सहालग की खरीदारी के लिए बाजारों में रौनक दिखाई दे रही है। चार माह से धंधा मंदा होने से परेशान कारोबारियों को सहालग से खासी उम्मीदें हैं। शादियों के लिए बैंड-बाजा, गेस्ट हाउस की बुकिंग तेज हो गई हैं। जरूरी सामान की खरीदारी भी जोर पकड़ रही है।
चार नवंबर से सहालग की शुरुआत होगी। इसे लेकर दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं। शहर में करीब सवा दो सौ कपड़े की दुकानें हैं, जबकि पांच दर्जन से अधिक इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार करने वाले काउंटर हैं। दिवाली के बाद सहालग में व्यापारी अच्छे कारोबार की आस लगाए बैठे हैं। शहर के प्रमुख बाजारों की भीड़ इस पर खरा भी उतर रही है। शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी है, जिससे शादियों का क्रम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इस बार शादी के 14 शुभ मुहूर्त हैं। ऐसे में सहालगी कारोबार से मंदी की भरपाई होने की उम्मीद दुकानदार कर रहे हैं। दिवाली के बाद बाजार में लगातार खरीदारों की भीड़ बने रहने से दुकानदारों के चेहरे पर मुस्कान है। शहर के पंजाबी मार्केट, कोमल कांप्लेक्स, बैनीगंज, घंटाघर और बैनीगंज आदि प्रमुख बाजारों में शादी से पहले की खरीदारी की जाने लगी है। कपड़ों से लेकर दहेज के सामान तक की खरीदारी बढ़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारियों की राय
शुक्रवार से सहालग शुरू हो रहे हैं तो आगे भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है, क्योंकि चार महीने बाद सहालग शुरू हो रहे हैं। हालांकि इस बार दिवाली पर अपेक्षित कारोबार नहीं हुआ।
-राजेश कुमार वार्ष्णेय, साड़ी विक्रेता।
इस बार सहालग पिछले बार की अपेक्षा कम हैं। कोरोना के दो साल बाद इस सीजन में घाटे से उबरने की उम्मीद है। सहालग के लिए पूर्वाभ्यास चल रहा है। इन दिनों हरियाणवी और पंजाबी गाने भी लोगों को पसंद आ रहे हैं।
-केदारी ताऊ, बैंड संचालक
इस बार नवंबर व दिसंबर में शादियां पिछले साल की अपेक्षा कम हैं। शादियों के हिसाब से मुख्य गेस्ट हाउस बुक हैं। अब सहालग में काम निकलना शुरू होगा। कारोबार में बूम तो जनवरी के बीच आएगा। गेस्ट हाउसों में तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
-अवधेश कुमार पंडा, जिलाध्यक्ष टेंट एसोसिएशन
सोने व चांदी के इस बार अधिक हैं, इसलिए लोग गहने खरीदने में हल्का सामान पसंद कर रहे हैं। इस बार सहालग में अच्छा कारोबार निकल रहा है। पिछले साल कोरोना काल के चलते सहालग कम रही थी। इस बार बाजार में बूम है।

-सौरभ अग्रवाल, सराफ
इस बार सहालग में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। अब शादी वाले परिवार तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बार नवंबर और दिसंबर में सहालग कम हैं। वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलइडी जैसे गृह उपयोगी आयटमों की बिक्री हो रही है। -सुमित वार्ष्णेय, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed