फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Budget needed for repair of 27 roads

हाथरस : 27 सड़कों की मरम्मत के लिए बजट की दरकार

Mon, 02 Jan 2023 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Budget needed for repair of 27 roads
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की कई सड़कों की हालत खराब है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने शासन को 60 सड़कों की हालत सुधारने का प्रस्ताव भेजा था। इसमें से 33 सड़कों की मरम्मत की हरी झंडी पूर्व में मिल चुकी है। अभी 27 सड़कों की मरम्मत के लिए बजट नहीं मिला है।
उल्लेखनीय है कि नए वित्तीय वर्ष में शासन से किसी सड़क के निर्माण की हरी झंडी नहीं मिली। उसके बाद बेमौसम बारिश हुई। इससे सड़कों में गहरे-गहरे गड्ढे हो गए। गड्ढा मुक्ति अभियान से भी सड़कों की दशा नहीं सुधरी। अब लोनिवि द्वारा इन सड़कों को विशेष मरम्मत करने की कार्य योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिकारियों ने 60 सड़कों की विशेष मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा। इसमें से 33 सड़कों की मरम्मत के लिए हरी झंडी मिल गई है, लेकिन अन्य 27 सड़कों की मरम्मत के लिए बजट नहीं मिला। सभी 60 सड़कों की विशेष मरम्मत में करीब 27 करोड़ रुपये की लागत आएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियतंा राजेश कुमार निगम का कहना है कि 60 सड़कों की विशेष मरम्मत का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें से 33 सड़कों के लिए स्वीकृति मिल गई है। बाकी की भी जल्द मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed