फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BSP workers will go from Sadabad to Lucknow in 20 buses

हाथरस : 20 बसों से सदाबाद से लखनऊ जाएंगे बसपा के कार्यकर्ता

Mon, 04 Oct 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: BSP workers will go from Sadabad to Lucknow in 20 buses
बसपा के एक दिवसीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि मुख्य जोन कोऑर्डिनेटर सूरज सिंह को स्मृति चिन्ह प्रदा? - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन बीएल सेवा सदन आगरा बाईपास रोड सादाबाद में रविवार को हुआ। सम्मेलन में नौ अक्तूबर को लखनऊ में होने वाले पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। इसमें तय किया गया कि सादाबाद से 20 बसों में भरकर कार्यकर्ता लखनऊ जाएंगे। इस दौरान पवन यादव के नेतृत्व में दो दर्जन लोग भी बसपा में शामिल हुए।
कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि सूरज सिंह ने कहा कि नौ अक्तूबर को लखनऊ में पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम का पुण्यतिथि कार्यक्रम मनाया जाएगा। जिसमें उन्हें नमन किया जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता विजय सिंह सिखरा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य जोन को-ऑर्डिनेटर सूरज सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाहा मौजूद रहे। संचालन अलीगढ़ मंडल के सेक्टर संयोजक जेपी सागर ने किया।
विज्ञापन

सम्मेलन में नाहर सिंह सुमन, वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. राजेश उपाध्याय, राजू वाल्मिकी, दामोदर सिंह, हुकम सिंह, अजय सुमन, लाल सिंह, दिनेश भारती, मोहन मालती स्वरूप, रामगोपाल फौजी, दिलबाहर कुरैशी, जल्लालुदीन अब्बासी, आबिद कुरैशी, पंडित राजेंद्र सिंह, चेतन कुमार, पवन यादव, महेश कुमार, प्रमोद कुमार आजाद, वीरी सिंह, सतीश चंद, श्याम किशोर, भगवान सिंह कुशवाह, गौरी शंकर, महेंद्र सिंह, अनेक सिंह, बलबीर सिंह , कुंवर पाल, दिनेश, दीपक कुमार, गौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed