{"_id":"6505e17ebad96611e60e0275","slug":"hathras-bsa-issues-three-notices-to-teacher-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: बीएसए ने शिक्षक को किए तीन नोटिस जारी, तीन से सात दिन में पक्ष रखने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: बीएसए ने शिक्षक को किए तीन नोटिस जारी, तीन से सात दिन में पक्ष रखने को कहा
Sat, 16 Sep 2023 10:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 16 Sep 2023 10:40 PM IST
सार
प्राथमिक विद्यालय नगला बिहारी के शिक्षक सिद्धार्थ कुमार को बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि नौ सितंबर को मध्याह्न भोजन के जिला समन्वयक ने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सिद्धार्थ विद्यालय में अनुपस्थित मिले, जबकि उपस्थिति पंजिका में विद्यालय छोड़ने का समय दोपहर 2.01 बजे पाया गया। इससे स्पष्ट है कि वह विद्यालय समय में विद्यालय में मौजूद नहीं रहते और एडवांस में ही हस्ताक्षर करके चले जाते हैं।
विज्ञापन
शिक्षक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के विकास खंड मुरसान के प्राथमिक विद्यालय नगला बिहारी के शिक्षक के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। बीएसए ने नोटिस जारी कर शिक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय नगला बिहारी के शिक्षक सिद्धार्थ कुमार को बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि नौ सितंबर को मध्याह्न भोजन के जिला समन्वयक ने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सिद्धार्थ विद्यालय में अनुपस्थित मिले, जबकि उपस्थिति पंजिका में विद्यालय छोड़ने का समय दोपहर 2.01 बजे पाया गया। इससे स्पष्ट है कि वह विद्यालय समय में विद्यालय में मौजूद नहीं रहते और एडवांस में ही हस्ताक्षर करके चले जाते हैं। बीएसए ने शिक्षक को तीन दिन के अंदर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
वहीं बीएसए ने दूसरे नोटिस में कहा है कि स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण सेवा संस्थान अतरौली ने 13 सितंबर को बीएसए को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि सिद्धार्थ कुमार द्वारा मध्याह्न भोजन की गाड़ी को दबंगई दिखाते हुए रुकवाया जाता है और चालक से गाली-गलौज व बदसलूकी की जाती है। आरोप है कि शिक्षक ने मध्याह्न भोजन में कीड़े होने की अफवाह फैलाई।
विज्ञापन
बीएसए ने तीसरे नोटिस में कहा है कि शिक्षक द्वारा बीएसए कार्यालय में बैठकर पटल सहायकों के कक्ष में बैठकर अनर्गल वार्ता की जाती है और कर्मचारियों पर आरोप लगाया जाता है। बीएसए ने शिक्षक को इस संबंध में सात दिन में अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।