{"_id":"62a8d07b55f67051452b4979","slug":"hathras-brother-in-law-gave-a-false-information-to-the-police-about-taking-the-sister-in-law-hostage-hathras-news-ali2938835142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जीजा ने पुलिस को दी साली को बंधक बनाने की झूठी सूच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जीजा ने पुलिस को दी साली को बंधक बनाने की झूठी सूच
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जीजा ने अपनी ही साली को एक घर में बंधक बनाने की झूठी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मामले में जानकारी ली तो मामला कुछ और निकला। पुलिस ने जीजा को हिदायत दी। साली के मायके के लोग भी मौके पर आ गए।
एक युवक शहर में ही अपनी साली की ससुराल पहुंच गया। यहां साली ने उससे मिलने से इनकार कर दिया। ससुराल के लोगों ने भी उसे घर के अंदर नहीं जाने दिया। जीजा ने डायल 112 पर सूचना दे दी कि उसकी साली को ससुराल के लोगों ने बंधक बना रखा है।
सूचना पर पुलिस के कान खड़े हो गए और तुरंत की पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन पता चला कि जीजा साली से मिलना चाहता था, जबकि साली उससे कोई बात नहीं करना चाहती थी। यहां साली की मां भी आ गई। पुलिस ने जीजा को हिदायत दी। संवाद