फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Brother and sister injured in bike collision

हाथरस : बाइकों की भिड़ंत में भाई-बहन घायल

Fri, 14 May 2021 10:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Brother and sister injured in bike collision
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बे में राजमार्ग पर शुक्रवार की दोपहर को प्रकाश एकेडमी के निकट तेज गति से आ रहीं दो बाइक आपस में भिड़ गईं। एक बाइक पर बैठे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक का चालक बाइक लेकर फरार हो गया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

ग्राम जिरौली निवासी बृजेश पुत्र देवदत्त अपनी बहन हेमलता को बाइक पर बिठाकर उसकी ससुराल गांव विर्रा जा रहा था। कस्बे में प्रकाश एकेडमी के सामने दूसरी तरफ से आ रही बाइक से उनकी बाइक भिड़ गईं। दुर्घटना में बृजेश व उसकी बहन हेमलता गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन पुलिस की सहायता से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed