{"_id":"63879f7202f10e1f7d54cfeb","slug":"hathras-brokers-are-extorting-money-in-district-women-s-hospital-hathras-news-ali3059497150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिला महिला अस्पताल में दलाल कर रहे उगाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिला महिला अस्पताल में दलाल कर रहे उगाही
विज्ञापन
हाथरस : जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड व प्रसव के नाम पर रुपये लिए जाने की शिकायत के बाद मौक?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला महिला अस्पताल में दलालों का बोलबाला है। यहां आने वाली गर्भवती महिलाओं से अल्ट्रासाउंड जल्दी कराने और सही प्रसव कराने के नाम पर दलालों के माध्यम से वसूली का खेल चल रहा है। इसका नजारा बुधवार को महिला अस्पताल के वाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में साफतौर पर देखने को मिला।
कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनसे अल्ट्रासाउंड जल्दी कराने के लिए 200 रुपये मांगे गए, लेकिन नहीं देने पर उनको बाहर ही बैठा दिया गया। इसके अलावा एक मामला सामान्य प्रसव के नाम पर तीमारदार से पांच हजार रुपये मांगे जाने का भी सीएमएस के पास पहुंचा। गर्भवती महिला मरीजों को महिला दलाल निजी क्लीनिक पर ले जाकर उनका इलाज करवाती हैं, जिसके बदले में उन्हें मोटा कमीशन मिलता है।
प्रसव के नाम पर मांगे पांच हजार रुपये
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धौरपुर निवासी श्रीमती ने बताया कि उनके बेटे की पत्नी मिथलेश को प्रसव पीड़ा होने पर वह महिला अस्पताल इसलिए लेकर आईं कि उनकी आर्थिक स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है। यहां मुफ्त में सब कुछ हो जाएगा। श्रीमती ने बताया कि अस्पताल की डॉक्टर ने उनसे कहा कि अगर बिना ऑपरेशन के बच्चा चाहती हो तो पांच हजार रुपये देने होंगे। बच्चा सामान्य प्रसव से पैदा होने पर उससे पांच हजार रुपये डॉक्टर ने मांगे तो वह सोच में पड़ गई कि आखिर अब पैसे कहां से लोकर दें। इसकी शिकायत लेकर श्रीमती का बेटा मनोज सीएमएस के पास पहुंचा। सीएमएस ने उसे किसी को भी कोई पैसा न देने की बात कहते हुए उसके साथ कुछ भी गलत न होने देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
मरीजों का दर्द
सुबह अस्पताल इसलिए जल्दी आए थे कि अल्ट्रासाउंड का नंबर जल्दी लग जाएगा, लेकिन यहां तो उनके अल्ट्रासाउंड जल्दी हो रहे हैं, जो 200 रुपये दे रहे हैं। हमसे भी 200 रुपये मांगे गए, लेकिन हमने नहीं दिए, जबकि हमारा पर्चा दो दिन पहले का लगा है।
-सीमा, तीमारदार
घर से इसलिए जल्दी आई थी कि अल्ट्रासाउंड वाले डॉक्टर के पास नंबर लग जाएगा, लेकिन यहां तो उनके नंबर जल्दी लग रहे हैं तो 200 रुपये दे रहे हैं। मुझसे भी एक आशा कार्यकर्ता ने 200 रुपये देकर नंबर जल्दी लगवाने को कहा था।
-राधा, गर्भवती महिला।
सुबह छह बजे की अस्पताल आई हूं, ताकि अल्ट्रासाउंड का नंबर जल्दी लग जाएगा, लेकिन यहां तो जो रुपये दे रहे हैं, उनका नंबर जल्दी लग रहा है। मुझसे तो दोपहर तक बैठने को कहा है, जबकि मैं काफी परेशान हूं। यहां कोई सुनने वाला नहीं है।
-सादिया, गर्भवती महिला
हमसे से भी एक महिला आकर कह रही थी कि अगर अल्ट्रासाउंड जल्दी कराना है तो 200 रुपये दे दो, लेकिन हमने किसी को रुपये नहीं दिए, अब अपना नंबर आने के इंतजार में सुबह से बैठे हैं, लेकिन यहां कोई सुनने वाला नहीं है।
-रचना, गर्भवती महिला
कुछ महिलाओं ने इस संबंध में मौखिक शिकायत की है। अगर ऐसा हो रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। मैंने सभी से यह कह भी रखा है कि अगर कोई किसी से पैसे मांगता है तो इसकी शिकायत करें। प्रसव के नाम पर पांच हजार रुपये मांगे जाने की शिकायत अगर शिकायतकर्ता लिखित में देता है तो शिकायत को उच्चाधिकारियों के पास भेजा जाएगा, ताकि इसमें कार्रवाई हो सके। इसके अलावा अपने स्तर से भी इस मामले में जांच कराई जाएगी।
-डॉ. शैली सिंह, सीएमएस जिला महिला अस्पताल।