फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Brigadier told NCC cadets the importance of discipline

हाथरस : एनसीसी कैडेट्स को ब्रिगेडियर ने बताया अनुशासन का महत्व

Fri, 12 Feb 2021 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Brigadier told NCC cadets the importance of discipline
हाथरस : आरपीएम कॉलेज में एनसीसी शिविर के दौरान केडेट्स को जानकारी देते ब्रिगेडियर। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आरपीएम कॉलेज में चल रहे एनसीसी के वार्षिक शिविर का बृहस्पतिवार को ब्रिगेडियर ने निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अपने अनुभवों को भी कैडेट्स के साथ साझा करते हुए जीवन में अनुशासन का महत्व बताया।
बृहस्पतिवार को एनसीसी की 9यूपी बटालियन हाथरस के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह, ग्रुप कमांडर, एनसीसी समूह मुख्यालय अलीगढ़ द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने शिविर के दौरान होने वाली गतिविधियाें का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कैडिट्स को एनसीसी से होने वाले फायदों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनसीसी के माध्यम से कैडेट्स को सेना की बेसिक ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे वह सेना में अपना कैरियर बना सकें। एनसीसी के कैडेट्स को पैराग्लाइडिंग, डिजास्टर मैनेजमेंट, फर्स्ट एड जैसी गतिविधियां सिखाई जाती हैं, जिससे आपातकालीन परिस्थिति में वह देश के काम आ सकें। कैडेट्स ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर शिविर कमांडेंट कर्नल नवजोत कंग, डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल राकेश कुमार सिंह, सूबेदार मेजर विक्रम सिंह वर्मा, सूबेदार अरविंद, नायब सूबेदार रंधीर सिंह, बीएचएम भरत सिंह, लेफ्टिनेंट स्वतेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed