फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bride refuses to marry after seeing bride much older in age

हाथरस: उम्र में काफी बड़ा दूल्हा देख दुल्हन ने किया शादी से इंकार

Wed, 01 Jul 2020 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Bride refuses to marry after seeing bride much older in age
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुरसान के गांव बमनई में उम्र में बड़ा दूल्हा को देखकर दुल्हन ने शादी से साफ इंकार कर दिया और वह मंडप से उठकर चली गई। काफी कोशिशों के बाद भी जब वह राजी नहीं हुई बरात वापस चली गई। हालांकि इस दौरान दोनों पक्षों में खासी तकरार भी हुई लेकिन ऐन वक्त तक बात नहीं बनी।
बताया जाता है कि मुरसान के गांव बमनई की रहने वाली एक ही परिवार की दो युवतियों की शादी उनके पिता द्वारा डिबाई बुलंदशहर निवासी एक ही परिवार के दो युवकों के साथ एक साल पहले तय की गई थी। शादी तय होने के बाद युवक द्वारा बात करने के लिये अपनी होने वाली पत्नी को एक फोन भी दे दिया था। जिससे दोनों कई कई घंटे तक फोन पर बाते करते थे। मंगलवार को रीति रिवाज के अनुसार दोनों दुल्हनों की बरात गांव आ गई। उस समय दोनों दुल्हन पूरी तरह से शादी करने के लिए तैयार थी। दोनों दुल्हनों के कई शादी कार्यक्रम भी ठीक-ठाक से हुए, लेकिन एक दुल्हन ने मंडप से फेरे डालते समय अचानक शादी करने से इंकार कर दिया। जिससे वहां खलबली मच गई। लोगों द्वारा दुल्हन को काफी समझाया गया। लेकिन दुल्हन शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन

दुल्हन ने दूल्हा को अपने योग्य नहीं बताया और मंडप से उठकर कमरे में चली गई। यह देख दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे से बात कर फेरे डालने के लिए कहते रहे। लेकिन दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। दुल्हन ने परिजनों को बताया कि जिससे उसकी शादी हो रही है वह उम्र में काफी बड़ा है। जिसके कारण वह अपना जीवन बर्बाद करना नहीं चाहती। यह देख दुल्हन और दूल्हा पक्ष के लोगों द्वारा एक वार्ता की गई। लेकिन उसमें भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन द्वारा शादी से इंकार करने के बाद दूल्हा पक्ष के लोगों द्वारजा दुल्हन के परिवार पर कुछ दबाव बनाया तो दुल्हन का परिवार बौखला गया और उन्होंने दूल्हा पक्ष को वहां से भगा दिया। दूल्हा पक्ष के लोग गांव के लोगों की सहायता से दिए हुए सामान व दुल्हन पर खर्च किए हुए पैसों को वापस लेने की मांग करने लगे। जिसके चलते दोनों पक्षों में काफी देर तक झगड़ा होता रहा। लेकिन गांव के लोगों द्वारा दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कर दिया गया और एक दुल्हन की बरात को वापस भेज दिया गया है। वहीं दूसरी दुल्हन की शादी रीति रिवाज के अनुसार हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed