{"_id":"617d944943470567d6667e8f","slug":"hathras-boom-will-come-in-the-market-expect-business-of-crores-hathras-news-ali277089664","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बाजार में आएगा बूम, करोड़ों के कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बाजार में आएगा बूम, करोड़ों के कारोबार की उम्मीद
विज्ञापन
हाथरस : बाजार में मिट्टी के लक्ष्मी गणेश खरीदतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जैसे-जैसे दिवाली का पर्व नजदीक आ रहा है बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। बाजारों में भीड़ के चलते जाम भी लग रहा है। ग्राहकों की भीड़ के चलते बाजार में बूम आना शुरू हो गया है। सोमवार से बाजार में और तेजी आएगी। कारोबारी कोरोना में हुए घाटे से उबरने की उम्मीद लगा रहे हैं। परंपरागत उद्योगों को भी बाजार में बूम आने से काफी फायदा होगा। बाजार में जगह-जगह लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाएं बिक रही हैं।
उल्लेखनीय है कि धनतेरस के मौके पर करोड़ों रुपये के कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है। धनतेरस को लेकर व्यावसायिक वर्ग का उत्साह चरम पर है। प्रमुख बाजार भी इस मौके को भुनाने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। सराफा और बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि व्यवसायी की ज्यादा अच्छी कमाई होने की उम्मीद है जबकि पिछले कई महीने से ठप पड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ा व्यवसाय भी चमक सकता है।
हालांकि महंगाई का असर भी मार्केट पर है। कारोबार का आंकड़ा करोड़ों में पहुंचने की उम्मीद है। बर्तनों की खरीद के लिए सबसे अधिक भीड़ उमड़ेगी। जिसके लिए शहर में जगह जगह बर्तनों की दुकानें सजकर तैयार हो चुकी हैं। दुकानदार धनतेरस का इंतजार कर रहे हैं। सर्राफा बाजार भी छलांग लगा सकता है। लोग पुरानी परंपराओं को ध्यान में रखते हुए सोना, चांदी और बर्तनों की खरीदारी करेंगे। इसके अलावा शॉपिंग मॉल में लोग खरीदारी करते हुए त्योहार की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। शहर में मुख्य बाजारों में जगह जगह लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाएं, दीपक व अन्य सामान की बिक्री हो रही है। संवाद