फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Blueprint drawn for deployment of police force at polling stations

हाथरस : मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती का खींचा खाका

Sun, 13 Feb 2022 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Blueprint drawn for deployment of police force at polling stations
हाथरस : विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक लेते एसपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की। एसपी ने सभी अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया।
एसपी ने कहा कि विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए विभिन्न जिलों से आवंटित पुलिस बल का रेंडमाइजेशन (ड्यूटी का निर्धारण) होने के उपरांत डिस्ट्रिक्ट सिक्योरिटी प्लान तैयार कर बूथों और जिलों में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

चुनाव के लिए अपने जिले के अलावा गोरखपुर, मेरठ एवं ट्रैड टैक्स फोर्स से 255 निरीक्षक और उपनिरीक्षक एवं 2712 सशस्त्र और नि:शस्त्र मुख्य आरक्षी और आरक्षी जिले को आवंटित हुए हैं। इनमें 2,444 सशस्त्र मुख्य आरक्षी, आरक्षी एवं 268 नि:शस्त्र मुख्य आरक्षी और आरक्षी शामिल हैं। गोरखपुर, बहराइच, देवरिया व मिर्जापुर से कुल 2,199 होमगार्ड भी जिले को आवंटित हुए हैं। 47 कंपनी अर्धसैनिक बल, दो कंपनी पीएसी आवंटित हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

15 तक हाथरस आ जाएगा आवंटित पुलिस बल
हाथरस। सभी आवंटित पुलिस बल 15 फरवरी तक जिले में उपलब्ध हो जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने चुनाव के लिए बाहर से आने वाले पैरामिलिट्री बल, पुलिस बल, होमगाडर्स के ठहरने के लिए चिह्नित किए गए स्थानों के बारे में जानकारी कर समस्त क्षेत्राधिकारियों को उनका निरीक्षण करने के निर्देश दिए। संवाद

जिले में 840 मतदान केंद्रों पर होगा चुनाव
हाथरस। विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 840 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सिविल पुलिस एवं होमगार्ड के अतिरिक्त सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के लिए शत-प्रतिशत मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इनकी निगरानी में सकुशल चुनाव कराया जाएगा। एसपी ने चुनाव ड्यूटी संबंधी फोर्स व्यवस्थापन की अब तक की कार्यवाही पर संतोष जताते हुए इसके संबंध में बुकलेट जल्द तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed