{"_id":"5e5ea95c8ebc3eeb4d7aa3b0","slug":"hathras-block-of-hathras-sasni-and-mursan-in-mnrega-is-very-bad-hathras-news-ali228274042","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मनरेगा में ब्लॉक हाथरस, सासनी व मुरसान की स्थिति बेहद खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मनरेगा में ब्लॉक हाथरस, सासनी व मुरसान की स्थिति बेहद खराब
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विकास भवन सभागार में विभिन्न विभागीय कार्यों की सीडीओ डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने समीक्षा की। मनरेगा की हाथरस, मुरसान व सासनी ब्लॉक में स्थिति खराब होने पर नाराजगी व्यक्त की। एनओएलबी के तहत निर्माणाधीन शौचालयों के निर्माण को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने मनरेगा, शौचालय निर्माण, सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कार्य शुरू किए जाने, अस्थायी गोशाला निर्माण आदि की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मनरेगा के मानव दिवस के लक्ष्यों के साथ भुगतान में नाराजगी जताई। मनरेगा में ब्लॉक हाथरस, सासनी व मुरसान की स्थिति बेहद खराब मिली।
डीएम ने 15 मार्च तक स्थिति में सुधार करने और लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने एनओएलबी के तहत बनने वाले शौचालयों के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करते हुए जीओ टैगिंग किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष को देखते हुए अपने लक्ष्यों को तत्काल पूरा करें, अन्यथा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।