फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP's public representatives and officials will adopt health centers

हाथरस : भाजपा के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी लेंगे स्वास्थ्य केंद्रों को गोद

Mon, 07 Jun 2021 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP's public representatives and officials will adopt health centers
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर कोरोना संक्रमण की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए बैठक हुई। बैठक में आठ जून से 15 जुलाई विशेष अभियान चलाने पर विचार किया गया। बैठक में संगठन सेवा के तहत सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। इसमें निर्णय लिया गया कि भाजपा के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेंगे।
जिलाध्यक्ष गौरव आर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले के प्रभारी चौधरी राजा वर्मा ने संगठन द्वारा चलाए जाने वाले अभियानों के संयोजकों की घोषणा की। जिसमें स्वास्थ्य केंद्र पालक रुपेश उपाध्याय जिला महामंत्री, वैक्शीनेशन ड्राइव में सहयोग के लिए अनुराग अग्निहोत्री पूर्व विस्तारक एवं सरकार की जन उपयोगी योजनाओं का प्रचार व जागरण के लिए प्रेमसिंह कुशवाह को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के विषय में बताते हुए कहा कि अपने पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधि एवं सक्षम कार्यकर्ता जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेकर उनमें साज सज्जा की व्यवस्था करेंगे। जिन लोगों को कोविड हो चुका है उनको कुप्रभाव से कोई परेशानी है तो उसकी चिंता भी दूर करेंगे। दूध वाले, सब्जी वाले, रेहड़ी, पटरी वाले एवं टेंपो व बस स्टैंड पर कैंप लगाकर वैक्शीनेशन रजिस्ट्रेशन का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता स्वयं को सुरक्षित रखते हुए संगठन द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सहभागिता निभाएं। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया। बैठक में सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेंद्र सिंह आचार्य, हरिशंकर राना, कुशलपाल सिंह पौरुष, लालता प्रसाद, सत्यपाल मदनावत, कुसुमा देवी मदनावत, प्रेम सिंह कुशवाह, सुनील गौतम, अविनाश तिवारी, ब्रजेश चौहान, संतोष पाथौर, विष्णु बघेल, डॉ. मथुरा प्रसाद गौतम, मीरा माहेश्वरी, दुर्गेश नंदनी, संध्या आर्य, पवन रावत, पंकज गुप्ता, विवेक वार्ष्णेय, राममुकमार माहेश्वरी, अखिलेश गुप्ता, शिवदेव दीक्षित, चौधरी हाम्बीर सिंह, ध्रुव शर्मा, राजेंद्र सिंह धाकरे, राजपाल सिंह, धर्मेंद्र उपाध्याय देवचंद्र गौड़, धीरेंद्र चौहान, दीपक उपाध्याय, राजेंद्र कुमार सूफी, दिनेश त्यागी, नीरेश कुमार सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed