फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP's numbers lost in their own stronghold

हाथरस : अपने ही गढ़ में हार गए भाजपा के नंबरदार

Sat, 06 Aug 2022 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP's numbers lost in their own stronghold
हाथरस : हारे हुए भाजपा प्रत्याशी रूपेंद्र सिंह नंबरदार को घर तक छोड़ने ले जाते कोतवाल आशीष कुमार ? - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

भाजपा समर्थित प्रत्याशी रूपेंद्र सिंह नंबरदार न केवल जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हारे, बल्कि अपने ही गढ़ ग्राम पंचायत कुरसंडा में भी रालोद प्रत्याशी के मुकाबले पिछड़ गए। इस ग्राम पंचायत से उनकी पत्नी ही ग्राम प्रधान हैं। इस तरह वह प्रधानी के चुनाव का प्रदर्शन भी अपनी ग्राम पंचायत में बरकरार नहीं रख पाए।
गुड्डू चौधरी ने विधायक चुने जाने के बाद वार्ड संख्या 16 के सदस्य पद से इस्तीफा दिया था। उनके सामने इस सीट को बचाए रखने की चुनौती थी। उप चुनाव की घोषणा और प्रत्याशियों के मैदान में उतरने के बाद यह साफ हो गया था कि मुकाबला दिलचस्प होगा। भाजपा समर्थित उम्मीदवार के लिए मजबूत पक्ष ये था कि उनकी ग्राम पंचायत कुरसंडा में ही मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। उनकी पत्नी वर्तमान में इस पंचायत से प्रधान हैं, इसलिए उम्मीद की जा रही थी कि अगर प्रधानी के चुनाव का प्रदर्शन दोहराया गया तो उन्हें चुनाव जीतने में ज्यादा मुश्किल नहीं होगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कुरसंडा से भाजपा के नंबरदार को 2335 वोट मिले। रालोद सपा समर्थित उम्मीदवार चौधरी केशव सिंह ने 2479 वोट प्राप्त किए। केशव सिंह को कुरसंडा पंचायत में 144 वोट ज्यादा मिले। ग्राम पंचायत के कई गांव तो ऐसे हैं, जहां रालोद-सपा प्रत्याशी को अधिकाधिक वोट मिले हैं, जबकि चौधरी केशव सिंह के गांव मौनियां में कुल 448 वोट पड़े थे। इनमें से केशव सिंह को 415 तथा भाजपा के रूपेंद्र सिंह नंबरदार को 12 वोट मिले। हालांकि विधायक गुड्डू चौधरी के गांव में जरूर रुपेंद्र सिंह का प्रदर्शन ठीक रहा। यहां पड़े 171 वोट में से केशव सिंह को 118 तथा नंबरदार को 33 वोट मिले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed