फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP leaders and MLAs attended the swearing-in ceremony of the block chief

हाथरस : भाजपा नेताओं व विधायकों ने की ब्लॉक प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत

Wed, 21 Jul 2021 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP leaders and MLAs attended the swearing-in ceremony of the block chief
हाथरस : शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूनम पांडेय, अमर सिंह पांडेय, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदरार? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा के नेता और जिले के दोनो विधायक उनकी पत्नी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। ऐसे में भाजपा नेताओं ने यह जताने की कोशिश भी की कि अमर सिंह पांडेय जिस तरह से पहले भाजपा में थे, वैसे उसी तरह से अब भी भाजपा में हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस ब्लॉक प्रमुख के लिए भाजपा ने रुखसाना को अपना उम्मीदवार बनाया था। तब पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय ने अपनी पत्नी पूनम पांडेय के लिए भी आवेदन किया था, लेकिन भाजपा ने पूनम पांडेय को उम्मीदवार नहीं बनाया था। ऐसे में अमर सिंह पांडेय ने अपनी ताकत दिखाई और अपनी पत्नी को कड़े मुकाबले में जिता लिया। भाजपा प्रत्याशी रुखसाना हार गईं। जिस तरह पूनम पांडेय ने बागी बनकर चुनाव लड़ा और जीत भी गईं, उससे यहां के भाजपा के कुछ नेताओं की हालत पतली हो गई। अब कुछ भाजपा नेताओं को यह डर भी सताने लगा कि पूनम पांडेय व उनके पति किसी और दल में न चले जाएं। ऐसे में भाजपा उन्हें मनाने में जुट गई।
विज्ञापन

हालांकि अमर सिंह पहले से ही भाजपा में हैं और बागी होेने के बाद भी पार्टी ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अब उन्हें पूरी तरह से भाजपाई घोषित करने के मकसद से ब्लॉक प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, विधायक वीरेंद्र सिंह राना, शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी भी शामिल हुए। इधर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय का कहना है कि वह तो पहले से ही भाजपाई हैं। कुछ लोगों की वजह से उनकी पत्नी को पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं बनाया था। पांडेय का कहना है कि वह भाजपा छोड़कर कहीं नहीं जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ की कुर्सी पर बैठे विधायक
हाथरस। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक हरीशंकर माहौर खंड विकास अधिकारी की कुर्सी पर बैठे रहे। इसे लेकर भी चर्चाएं होती रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed