फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP high command is not taking the election of District Panchayat President lightly

हाथरस : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को भाजपा आलाकमान नहीं ले रहा हल्के में

Wed, 16 Jun 2021 11:16 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP high command is not taking the election of District Panchayat President lightly
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद जिले में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा आलाकमान लगातार जिला स्तरीय पदाधिकारियों से चुनाव के संबंध में पल-पल की जानकारी ले रहा है। साथ ही अध्यक्ष पद पर कब्जा करने की पूरी कोशिश जारी है। पार्टी नेता लगातार मंथन कर रहे हैं। इस क्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री ठा. जयवीर सिंह को चुनाव का सहयोगी बनाया गया है। बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर जिला संगठन के प्रभारी चौ. राजा वर्मा व पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने पार्टी के पदाधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय के भी भाजपा कार्यालय पर पहुंचने से चर्चाएं रहीं। इस दौरान पूर्व ऊर्जामंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों से गुफ्तगू की।
उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान करने के बाद भाजपा के प्रदेश संगठन द्वारा प्रत्येक जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव सहयोग के लिए एक-एक व्यक्ति को भेजने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह, जिले के संगठन प्रभारी चौ. राजा वर्मा ने कहा कि संगठन इस चुनाव को बिल्कुल हल्के में नहीं ले रहा है। हाथरस का जिला पंचायत अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी का घोषित उम्मीदवार ही होगा। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि संगठन की तैयारियां पूरी हैं। अपने दलों के साथ अन्य लोग भी हमारे संपर्क में हैं। निर्विवाद रूप से जिले के साथ राज्य में भी भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्षों की संख्या सबसे अधिक होगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के सहयोगी नियुक्त किए जाने पर ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि जिले में कार्यकर्ताओं का मनोबल बहुत बढ़ा है। अधिक संख्या में प्रधान और बीडीसी सदस्य भाजपा से जुड़ रहे हैं। हम विपक्ष के किसी भी मंसूबे को पूरा नहीं होने देंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा का उम्मीदवार ही होगा। इस मौके पर रामवीर सिंह भैयाजी, हरिशंकर राना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed