{"_id":"6060c5f48ebc3e590a004e51","slug":"hathras-bjp-decided-the-names-of-three-contenders-from-each-ward-hathras-news-ali259810952","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : प्रत्येक वार्ड से भाजपा ने तीन दावेदारों के नाम किए तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : प्रत्येक वार्ड से भाजपा ने तीन दावेदारों के नाम किए तय
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा तैयारियों में जुटी हुई है। इस क्रम में भाजपा के जिला कार्यालय पर रविवार को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में जिले के सभी वार्डों से तीन-तीन प्रत्याशियों के नामों का चयन किया गया। इस सूची को प्रदेश कार्यालय को भेजा गया है। प्रदेश स्तर से प्रत्येक वार्ड से एक प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। इस सूची पर सभी दावेदारों की नजर टिकी हुई है।
पंचायत चुनाव में भाजपा अधिक से अधिक सीटों पर विजय पताका फहराने की रणनीति में जुट गई है। यही वजह है कि प्रत्याशियों के चयन को लेकर पार्टी पूरी सावधानी बरत रही है। इस पर मंथन करने के लिए रविवार को होली के दिन जिला कार्यालय पर पार्टी की अहम बैठक हुई। बैठक में पंचायत चुनाव के जिला प्रभारी राजा वर्मा, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सांसद राजवीर दिलेर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, पंचायत चुनाव के संयोजक आचार्य महेंद्र सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा भी मौजूद रहे।
इन सभी पार्टी के नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने प्रत्येक वार्ड से तीन-तीन प्रत्याशियों का चयन किया। इसकी सूची तैयार कर प्रदेश कार्यालय को भेजी गई है। प्रदेश स्तर पर आलाकमान द्वारा इस सूची पर मंथन किया जाएगा। जिले के 24 वार्डों के लिए 72 नामों को सूची में शामिल किया गया है। इन दावेदारों को भाजपा आलाकमान द्वारा हरी झंडी दी जाएगी। प्रदेश कार्यालय को सूची जाने के बाद प्रत्याशी बनने के लिए आवेदन करने वालों की धड़कनें बढ़ गई हैं। सभी को यह जानने की उत्सुकता है कि आखिर आलाकमान द्वारा किन नामों का चयन किया जाएगा।