{"_id":"60fc51df8ebc3e580b0e4ed4","slug":"hathras-bike-riding-youth-dies-due-to-truck-collision-sadabad-news-ali2689351122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
हाथरस : मृतक अरूण का फाइल फोटो।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की देर रात कुरसंडा मोड़ के निकट एक बाइक की ट्रक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रात को ही मृतक के परिजन पहुंच गए। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक, गांव कांसका गोंडा जिला अलीगढ़ निवासी अरुण कुमार पुत्र हरवीर सिंह शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे आगरा की ओर से लौट रहा था। इस दौरान सादाबाद में कुरसंडा मोड़ के पास उसकी बाइक एक ट्रक से टकरा गई, जिससे बाइक सवार 28 वर्षीय अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय राहगीरों व अन्य लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर कोतवाली के उपनिरीक्षक राजेश यादव भी पहुंच गए। युवक के परिजन भी पहुंच गए। उपनिरीक्षक राजेश यादव ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेजा। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।