फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bike riders beat a young man due to extortion

हाथरस : रंगदारी के चलते बाइक सवारों ने एक युवक को पीटा

Fri, 12 Feb 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Bike riders beat a young man due to extortion
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के सासनी गेट चौराहा पर बाइक सवार युवकों ने एक युवक के साथ रंगदारी के चलते मारपीट कर दी। मौके पर आए पुलिस कर्मियों को देखकर हमलावर भाग गए। मारपीट में घायल हुए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोनू पुत्र रुखसार निवासी कायमगंज बृहस्पतिवार की देर रात सासनी गेट चौराहे पर बस का इंतजार कर रहा था। उसे मथुरा जाना था। इस दौरान वहां पर एक बाइक पर सवार तीन युवक आए और उसके साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। यह देखकर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे बचाया। मारपीट में चोट लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसको अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने उसको प्राथमिक उपचार दिया। घायल युवक ने बताया कि वह जयपुर जा रहा था। उसको मथुरा से ट्रेन पकड़नी थी। मथुरा जाने के लिए सासनी गेट चौराहा पर खड़ा होकर बस का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed