{"_id":"5efa39928ebc3e43046b3f7e","slug":"hathras-bike-rider-collided-with-purti-inspector-crossing-road-seriously-injured-sadabad-news-ali2373954194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बाइक सवार ने सड़क क्रॉस कर रहे पूर्ति निरीक्षक में मारी टक्कर, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बाइक सवार ने सड़क क्रॉस कर रहे पूर्ति निरीक्षक में मारी टक्कर, गंभीर घायल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर एसडीएम कोर्ट के पास सोमवार की दोपहर एक बाइक ने सड़क पार कर रहे पूर्ति निरीक्षक यतीशचंद्र गुप्ता को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पूर्ति निरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम राजेश कुमार ने उन्हें सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया गया।
पूर्ति निरीक्षक यतीशचंद्र गुप्ता सोमवार को एसडीएम कोर्ट परिसर स्थित अपने दफ्तर के लिए आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर सड़क क्रास कर जा रहे थे तो इस दौरान आगरा की ओर से तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी, जिससे पूर्ति निरीक्षक घायल होकर सड़क पर गिर गए। आनन-फानन वहां आए कुछ अधिवक्ताओं व अन्य लोगों ने उन्हें सड़क से उठाया और अपने बिस्तर पर ले गए।
तदुपरांत सूचना पर एसडीएम राजेश कुमार भी पहुंच गए और घायल पूर्ति निरीक्षक को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां पूर्ति निरीक्षक का उपचार किया गया। पूर्ति निरीक्षक यतीशचंद्र गुप्ता के पैर में गंभीर चोट आई है। पीठ, हाथ आदि में भी चोट है। इधर, बताते हैं कि घटना के बाद बाइक सवार भागने में सफल रहा।