फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bike rally on five-point demands

हाथरस : पांच सूत्री मांगों को लेकर निकाली बाइक रैली

Wed, 17 Nov 2021 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Bike rally on five-point demands
हाथरस : ओसी कलेक्ट्रेट को ज्ञापन देते सफाई कर्मी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायतराज के अधीन कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने पांच सूत्री लंबित मांगों के निराकरण के लिए पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर से बाइक रैली निकाली। बाइक रैली को कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सफाई कर्मचारी बाइकों पर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।
ज्ञापन में कहा गया है कि पंचायतराज विभाग में करीब एक लाख आठ हजार सफाई कर्मचारियों की कई समस्याएं वर्षों से लंबित हैं। इनका निस्तारण आज तक नहीं हो पाया है, जबकि कई बार प्रांतीय व जनपद स्तर पर ज्ञापन सौंपें गए हैं। पंचायतराज विभाग के सफाई कर्मी अपने अधिकारों से वंचित हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बद्रीलाल चौहान ने कहा कि पंचायतराज विभाग में कार्यरत सफाईकर्मियों की विभागीय सेवा नियमावली बनाई जाए। सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति की जाए। सफाई कर्मचारियों को पंचायत सेवक का पदनाम नाम दिया जाए। उनको प्रधान के नियंत्रण से मुक्त किया जाए और पुरानी पेंशन बहाल की जाए। इस मौके पर हृदेश चौटाला, प्रवेंद्र चौधरी सहित काफी सफाईकर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed