फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bhajans of Bareilly's bhajan singer Anjali tied the knot

हाथरस : बरेली की भजन गायिका अंजली के भजनों ने बांधा समां

Tue, 15 Feb 2022 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Bhajans of Bareilly's bhajan singer Anjali tied the knot
हाथरस : भजन पर थिरकतीं भजन गायिका अंजली द्विवेदी। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

कस्बे के नगर पालिका क्रीड़ास्थल में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में सुबह 11 बजे से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दोपहर दो बजे तक पंडाल खचाखच भर गया था। इस दौरान कई भाजपा नेताओं ने अपना संबोधन पूरा किया। बरेली से बुलाई गईं भजन गायिका अंजली द्विवेदी ने भजन सुनाकर लोगों का काफी देर तक मनोरंजन किया।
पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने कहा कि आज प्रदेश डबल इंजन की सरकार के शासन में विकास के नये रिकॉर्ड बना रहा है। व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि यह समय प्रदेश में परिवर्तन का है। काफी समय बाद भाजपा के शासन में अहसास हो गया कि है सरकार क्या होती है। पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा सरकार ने जो विकास और जनहित के काम किए हैं, इससे पूर्व किसी सरकार ने नहीं किए। यह डबल इंजन वाली सरकार अभी दशकों तक प्रदेश की भलाई का कार्य करेगी। जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि सपा सरकार कैसी थी, यह सबको पता है। अब दोबारा जनता सपा को सरकार बनाने का मौका नहीं देगी।
विज्ञापन

स्वरूप सिंह बंजारा ने कहा कि पूरा बंजारा समाज भाजपा के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। नीरज अहेरिया ने कहा कि पूरा अहेरिया समाज भाजपा के साथ है, लेकिन उसे आरक्षण चाहिए। योगी ने अहेरिया समाज को उनका हक दिलवाने का वादा किया है। आयुुर्वेदिक दवा निर्माता मुकेश चौहान ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश का युवा वर्ग भाजपा की सरकार बनने की कामना कर रहा है। सपा शासन में सरकार नौकरियां केवल परिवार और जाति विशेष तक ही सीमित रह गई थीं। बनी सिंह बघेल एडवोकेट ने कहा कि आज पिछड़े वर्ग की उम्मीदों का केंद्र केवल योगी सरकार है। राज्य मंत्री संदीप सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून का राज केवल भाजपा ही स्थापित कर पाई है। इसके अलावा कई लोगों ने अपना संबोधन दिया। संचालन भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed